समाजवादी पार्टी ने नेता आईपी सिंह आए दिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हैं। अब उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रवादी राजनीति पर निशाना साधा है। प्रसिद्ध कवि रविंद्रनाथ टैगोर का जिक्र कर उन्होंने कहा है कि राष्ट्रवाद एनेस्थीसिया की तरह होता है जो मनुष्य को बेहोश कर देता है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में लिखा कि बीजेपी उसी तरह का एक प्रयोग कर रही है।
सपा नेता ने ट्वीट किया, ‘रविंद्रनाथ टैगोर ने कहा था कि राष्ट्रवाद मनुष्य ने खड़ा किया है जैसे ब्रिटेन, जर्मनी आदि। राष्ट्रवाद एनेस्थीसिया की तरह है जो मनुष्य को बेहोश कर देती है। बीजेपी उसी तरह का प्रयोग कर रही है। उसी तरह का प्रयोग हिटलर ने किया था।’
आईपी सिंह के इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आलोक यादव नाम के एक यूजर ने आईपी सिंह को जवाब दिया, ‘अखिलेश यादव जी एसी का घर छोड़कर आंदोलन, रैलियां करेंगे तब सरकार बनेगी। आपको बिहार का तेजस्वी और बंगाल की ममता बनना पड़ेगा।’
रविन्द्र नाथ टैगोर ने कहाँ था कि राष्ट्रवाद मनुष्य ने खड़ा किया है जैसे ब्रिटेन,जर्मनी आदि।
राष्ट्रवाद अनेथीसिया की तरह है जो मनुष्य को बेहोश कर देती है।
BJP उसी का प्रयोग कर रही है।
उसी का प्रयोग हिटलर ने किया था। pic.twitter.com/QA8VyRUvTf— I.P. Singh (@IPSinghSp) June 11, 2021
संजीव त्रिवेदी नाम के एक यूजर ने बीजेपी आईटी सेल पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘कुछ लोग राष्ट्रवाद को नशे की तरह बेच रहे हैं जिसका मूल्य 2 रुपया है।’
आईपी सिंह ने इससे पूर्व भी कई ट्वीट्स किए हैं जिसमें अगले साल होने वाले यूपी चुनावों को लेकर उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर तंज़ कसा है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मोटा भाई को मोदी ने बंगाल चुनाव का प्रभारी बनाया था, जहां जनता ने उन्हें धूल चटा दिया। अब सुनने में आ रहा है कि धूल चाटने उत्तर प्रदेश आ रहे हैं।’
बीजेपी की राष्ट्रवादी राजनीति की कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कई मौकों पर आलोचना कर चुके हैं। पिछले साल देश की जीडीपी में गिरावट पर उन्होंने बीजेपी की राष्ट्रवादी राजनीति पर चुटकी ली थी।
उन्होंने बीजेपी की राजनीति को ‘नफरत भरा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ की संज्ञा दी थी। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने जीडीपी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा था, ‘भाजपा के नफरत भरे राष्ट्रवाद की 6 साल की ठोस उपलब्धि: बांग्लादेश भारत से आगे निकलने के लिए तैयार।’