90 के दशक की पॉपुलर फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ आपको याद है? भला याद भी क्यों ना हो। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। मूवी ने लोगों को खूब हंसाया और रुलाया था। इसमें पति-पत्नी के रिश्तों के साथ सौतन और इमोशन्स खूब देखने के लिए मिले थे। फिल्म में जहां फराह नाज और ऋषि कपूर की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था वहीं, टेढ़ी चोटी वाली चंदो को भी लोगों ने खूब सराहा था। इस रोल को प्ले करने वाली कोई और नहीं बल्कि साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस और पॉलिटिशयन राधिका सरथकुमार हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं कि इन दिनों वो कहां हैं और क्या कर रही हैं…
फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ में राधिका सरथकुमार को चंदो को रोल में खूब पसंद किया था। इसमें उन्होंने टेढ़ी चोटी में सारी लाइमलाइट ही चुरा ली थी। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म में काम करने और लाइमलाइट बटोरने से पहले करियर की शुरुआत साउथ से की थी। एक्ट्रेस ने तेलुगू, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में काम किया है। वहीं, हिंदी में आने के बाद ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन किया है। जहां उन्हें साउथ सिनेमा से खूब पॉपुलैरिटी मिली वहीं, हिंदी फिल्मों में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। हिंदी ऑडियंस के बीच वो चंदो के नाम से फेमस हैं। ये नाम उन्हें फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ से मिला था।
3 शादियां कर चुकी हैं राधिका सरथकुमार
प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ राधिका सरथकुमार अपनी पर्सनस लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने एक दो नहीं बल्कि 3 शादियां की है। एक्ट्रेस ने 1985 में पहली बार एक्टर और प्रोड्यूसर प्रताप पोथेन के साथ शादी की थी। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और वो बाद में अलग हो गए थे। इसके बाद उनका दिल ब्रिटिश रिचर्ड हार्डी पर आ गया और वो उनके लिए देश छोड़कर लंदन तक जाने को तैयार थीं। लेकिन, अफसोस की उनकी ये शादी भी नहीं टिक पाई और वो अलग हो गए। इस शादी से उनकी एक बेटी रायने हुईं, जिसकी शादी भारतीय क्रिकेटर अभिमन्यू मिथुन से हुई। वो आईपीएल में विराट कोहल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेल चुके हैं।
दूसरी शादी के टूटने के बाद राधिका ने तीसरी शादी साउथ के फेमस एक्टर और पॉलिटिशियन आर सरथकुमार के साथ की। उनसे एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं। राधिका अब पर्दे से दूर राजनीति में एक्टिव हैं और इन दिनों चुनाव कार्यों में बिजी हैं।
एक्टिंग से दूर राजनीति में हैं एक्टिव
अब अगर राधिका के बारे में वर्तमान लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने साउथ में सफलता और हिंदी में खास सफलता ना पाने के बाद टीवी का रुख किया था। टीवी में भी कुछ खास करियर नहीं रहा, जिसके बाद अब वो राजनीति में चली गईं। अब वो बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। पिछले दिनों उन्हें चुनाव प्रचार करते हुए भी देखा गया था। इतने सालों में उनका लुक काफी बदल गया है और पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है।