साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य का रिश्ता थोड़े समय में ही टूट गया था। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी और 2021 में अलग होने का फैसला कर लिया था। इस तलाक के बाद सामंथा पर कई गंभीर आरोप लगे थे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि एक्ट्रेस की वजह से ये रिश्ता टूटा था। इसके बाद फिर बात एलिमनी पर भी आकर अटकी थी। इसकी काफी खबरें रही थीं। चर्चा रही थी कि नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस को 200 करोड़ रुपए एलिमनी के तौर पर दी थी, जिस पर एक्ट्रेस ने बाद में खुद रिएक्शन दिया था। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा था।
दरअसल, तलाक के बाद सामंथा के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के काफी चर्चे रहे थे। इसी बीच वो कॉफी विद करण में पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस से ढेरों सवाल किए गए थे, जिसके उन्होंने शानदार जवाब दिए थे। इसमें उन्होंने अपने प्रोजेक्ट से लेकर पर्सनल लाइफ तक पर बात की थी। इसी बीच करण जौहर ने 200 करोड़ की एलिमनी की बात भी पूछा था। सामंथा ने जवाब दिया था कि उन्होंने गुजारा भत्ता के रूप में 250 करोड़ रुपए लिए हैं। वो हर सुबह इनकम टैक्स के अधिकारियों का इंतजार करती थीं कि वो लोग आएं और फिर वो दिखाएं कि ऐसा कुछ नहीं है।
कभी फोन करने के भी नहीं थे पैसे
इसके साथ ही सामंथा ने साल 2019 में लक्ष्मी मांचू के चैट शो में नागा चैतन्य के साथ रिश्ते को लेकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि चैतन्य की पहली वाइफ उनकी तकिया है, जो कि सोने के टाइम हमेशा उनके पास रहता था। यहां तक कि वो किस करते तो भी ये तकिया उनके बीच ही रहता था। एक्ट्रेस ने इस दौरान नागा चैतन्य की तारीफ भी की थी कि वो एकदम हसबैंड मैटेरियल हैं। सामंथा का मानना था कि उन्होंने एक्ट्रेस को जीरो से देखा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने उन दिनों को भी याद किया था जब अमेरिका से उनके पास मां को कॉल करने के लिए पैसे तक नहीं थे।
सामंथा ने की थी बच्चे की प्लानिंग!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक के दौरान चर्चा रही थी कि सामंथा ने तलाक के 6 महीने पहले ही बच्चे की प्लानिंग कर ली थी और वो फिल्मों से भी ब्रेक लेने वाली थीं। वो ब्रेक लेकर अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना चाहती थीं। इतना ही नहीं, बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने अपने बच्चे के लिए डेट भी डिसाइड की थी। लेकिन, प्लान के मुताबिक चीजें नहीं हो पाईं और कपल का तलाक हो गया था।
सगाई के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आए नागा चैतन्य
नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से 8 अगस्त को सगाई की थी। इसे लेकर उनके पिता नागार्जुन का कहना था कि उनके बेटे नागा चैतन्य तलाक के बाद डिप्रेशन में चले गए थे। वो अकेले और चुपचाप रहा करते थे। अब वो अपना घर फिर से बसाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, शोभिता से सगाई के बाद नागा चैतन्य, सामंथा के फैंस के निशाने पर आ गए थे। लोगों ने कहा था कि उन्होंने एक्ट्रेस को धोखा दिया है। हालांकि, इस मामले को लेकर किसी की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।