Pushpa 2 First Half Locked: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ (Pushpa 2) को लेकर चर्चा में हैं। मूवी को लेकर फैंस और दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। वो इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने फैंस के लिए खुशखबरी शेयर की है कि इसका फर्स्ट हाफ लॉक कर दिया गया है। यानी कि फर्स्ट हाफ कंप्लीट हो चुका है, जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने के लिए मिलने वाला है। इस खबर के सामने आते ही फैंस और दर्शक में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने मैत्री ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा गया, ‘फर्स्ट हाफ लॉक्ड, लोडेड और फायर से भरा है। इतिहास के गवाह बनने के लिए तैयार रहिए। क्योंकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचने वाला है। ये भारतीय सिनेमा में नया चैप्टर लिखने के लिए तैयार है। इसे 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।’
वहीं, फिल्म के पोस्टर भी लिखा है, ‘फर्स्ट हाफ लॉक्ड एंड लोडेड विद फायर।’ पोस्टर में अल्लू अर्जुन को देखा जा सकता है। फर्स्ट हाफ को लेकर हुई अनाउंसमेंट के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वो इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
क्या है ‘पुष्पा’ के सीक्वल में?
इसके साथ ही अगर ‘पुष्पा 2’ के बारे में बात की जाए तो ये ‘पुष्पा’ की सीक्वल है। फिल्म का फर्स्ट पार्ट 2021 में रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। इसने 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर इतिहास रचा था। इस हिट के बाद ही इसके सीक्वल का ऐलान किया गया था। अब ‘पुष्पा 2’ में पहले पार्ट के आगे की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है। इसमें अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल के बीच भिड़ंत होते हुए नजर आएगी, जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इसमें रश्मिका मंदाना लेडी लव के रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया था।