Nagarjuna Akkineni Birthday Special: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में राज करने वाले एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म 29 अगस्त, 1959 को चेन्नई में हुआ था। वो साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। नागार्जुन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। बाद में उन्होंने फिल्मों में बतौर लीड एक्टर कदम रखा और छा गए। नागार्जुन अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने दो शादियां की है। साथ ही एक्ट्रेस तबू के साथ उनके अफेयर के काफी चर्चे रहे हैं। इस पर एक बार एक्टर की पत्नी ने भी रिएक्शन दिया था। ऐसे में चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा था।
नागार्जुन ने पहली शादी लक्ष्मी से की थी। लक्ष्मी रामानायडू दग्गुबती की बहन हैं। लक्ष्मी और नागार्जुन की शादी 1984 में हुई थी और उनका रिश्ता 6 साल की ही टिक पाया था, जिसके बाद 1990 में दोनों अलग हो गए थे। इस शादी से उनके बेटे नागा चैतन्य हैं। इसके बाद नागार्जुन ने एक्ट्रेस अमला अक्किनेनी से शादी की। इनकी शादी 1992 में हुई थी, जो अभी तक टिकी हुई है और इस शादी से उनके एक बेटे अखिल अक्किनेनी हैं। अमला से शादी के बाद साउथ एक्टर के बॉलीवुड एक्ट्रेस तबू से काफी अफेयर के चर्चे रहे थे। यहां तक कि ये भी कहा जाता है कि एक्ट्रेस उनके साथ रहने के लिए मुंबई छोड़कर हैदराबाद भी चली गई थीं। लेकिन, एक इंटरव्यू में तबू ने बताया था कि वो वहां पर इसलिए नहीं जाती हैं कि वहां नागार्जुन रहते हैं बल्कि इसलिए जाती हैं क्योंकि उन्होंने एक घर खरीदा है, जो कि उनकी कमाई का था। इतना ही नहीं, साथ रहने और अफेयर की खबरों पर तो एक बार नागार्जुन की वाइफ अमला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
दरअसल, नागार्जुन की पत्नी अमला ने एक बार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पति के अफेयर पर चर्चा की थी। उन्होंने अफेयर की अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि उनकी घर एक पवित्र मंदिर के जैसे है। वो फिल्म इंडस्ट्री की फालतू बातों से इसे खराब नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि कोई भी उनका भरोसा नहीं तोड़ सकता है और किसी को इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि उनके घर में क्या चल रहा है। अमला ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया था कि उन्होंने इससे पहले कभी भी ऐसी अफेयर की खबरों पर कभी पति से चर्चा नहीं की थी। उनका कहना था कि वो ऐसी अफवाहों को भाव नहीं देती हैं।
साथ रहने की खबरों पर क्या बोली थीं अमला
इतने ही नहीं, अमला ने तबू और नागार्जुन के बॉन्ड और साथ रहने की खबरों पर भी रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि डैनी डेन्जोंगपा उनके राखी भाई हैं और उनके बाद उनके सबसे करीब एक्ट्रेस तबू रहीं। अमला ने बताया था कि वो जब भी हैदराबाद आती थीं तो उनके साथ घर पर ही रहती थीं।
वहीं, कॉफी विद करण में एक बार तबू ने शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने साउथ एक्टर के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी और कहा था कि उनके साथ उनका जो रिश्ता है वो काफी प्यार है और वो इसे बदल नहीं सकती हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि उस रिश्ते के लिए कोई टैग नहीं है।