हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक बड़े मामले सामने आ रहे हैं। एक्ट्रेस बड़े-बड़े चेहरों का नाम ले रही हैं और उन पर हैरेसमेंट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें डायरेक्टर रंजीत जैसे कई बड़े चेहरे पर जिस पर शोषण और यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इसी कड़ी में अब इंडस्ट्री से परे साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस और भाजपी नेता खुशबू सुंदर ने अपने पिता पर ही आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो कोई करियर बनाने के लिए उत्पीड़न का शिकार नहीं हुई हैं बल्कि जिस कंधे को सहारा बनना था, सुरक्षा देनी थी उसी ने उनका शोषण किया है। चलिए बताते हैं अभिनेत्री ने क्या कुछ कहा है।
दरअसल, साउथ और बॉलीवुड में काम कर चुकीं एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया एक्स यानी कि ट्विटर पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे खुलासों पर बरसीं। साथ ही अपनी आप बीती सुनाई है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के जरिए पहले तो उन महिलाओं को बधाई दी, जिन्होंने गलत के खिलाफ अकेले आवाज उठाने की हिम्मत दिखाई है। उन्होंने आगे लिखा कि दुर्व्यवहार, यौन संबंधों के लिए ऑफर करना और महिलाओं से अपने पैर जमाने या फिर करियर में आगे बढ़ने के लिए समझौता करने की अपेक्षा करना हर इंडस्ट्री में मौजूद है।
खुशबू सुंदर ने अपनी पोस्ट में आगे सवाल उठाया कि एक महिला को अकेले ही क्यों इन सबसे गुजरना पड़ता है? उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि पुरुषों को सामना नहीं करना पड़ता है। वो भी ये सब फेस करते हैं लेकिन इसका खामियाजा महिलाओं को ही भुगतना पड़ता है। एक्ट्रेस लिखती हैं कि शर्मिंदा होने का डर, पीड़ित को दोषी ठहराना और तुमने ऐसा क्यों किया? या तुम्हें ऐसा करने के लिए किसने मजबूर किया? जैसे सवाल महिलाओं को तोड़ देते हैं।
खुशबू सुंदर ने पिता पर लगाए आरोप
इसके साथ ही साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने पोस्ट में पिता पर भी उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि वो मानती हैं कि उन्हें पहले ही इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी। उन्होंने आगे कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ वो करियर बनाने के लिए कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं था। बल्कि उनका शोषण उस इंसान ने किया, जिसका कर्तव्य होता है कि बच्चे को अपने कंधे का सहारा देकर संभालना। वो अपने मजबूत हाथों से उसे संभाल सके। उसी ने एक्ट्रेस का शोषण किया।
पिछले साल भी किया था पिता को लेकर खुलासा
साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कटाक्ष करते हुए लिखा कि एक आदमी को औरत ही जन्म देती है। इसके लिए वो लाखों कुर्बानी और ना जाने कितना दर्द सहती है। महिलाएं उनके पालन-पोषण में एक अहम भूमिका निभाती है और एक अच्छा जीवन देती है। अंत में खुशबू सुंदर ने उन महिलाओं को सपोर्ट करते हुए लिखा कि वो उनके साथ खड़ी हैं एक महिला और मां के तौर पर।
आपको बता दें कि खुशबू सुंदर ने पिछले साल भी खुलासा किया था कि जब वो 8 साल की थीं तो उनके पिता ने उनका उत्पीड़न किया था। वो जब 15 साल की थीं तो उन्होंने पिता के खिलाफ विद्रोह करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उनके पिता ने पूरे परिवार को मुश्किल में डाल दिया था।
