टीवी से लेकर साउथ और फिर अब बॉलीवुड में एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अभिनय में करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। उन्हें पॉपुलर टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में देखा गया था। इससे उन्हें छोटे पर पर्दे पर अच्छी खासी पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘लव सोनिया’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। टीवी और हिदी फिल्मों के बाद आज वो साउथ में भी अपने अभिनय का डंका बजवा रही हैं। लेकिन, उनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि एक्ट्रेस की लाइफ में एक समय ऐसा रहा था जब वो जान देना चाहती थीं क्योंकि उनके पास काम नहीं था। वो टूट गई थीं और आज वो करोड़ों की मालकिन हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं उनके बारे में…

दरअसल, मृणाल ठाकुर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वो 32 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपन पढ़ाई मास मीडिया में किया है। वो बचपन से ही फिल्मों में आना चाहती थीं। एक्ट्रेस बनने के ख्वाब की वजह से मृणाल ने साल 2012 में सबसे पहले ‘मुझसे कुछ कहती हैं खामोशियां’ में काम किया था। हालांकि, इससे उन्हें खास पहचान नहीं मिल पाई थी। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में काम किया था। इसमें वो लीड एक्ट्रेस की बहन ‘बुलबुल’ बनी थीं। इसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया था और उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी।

2018 में किया बॉलीवुड में किया डेब्यू, ऋतिक की फिल्म से मिली पहचान

आपको बता दें कि टीवी सीरियल्स से नाम कमाने के बाद मृणाल ठाकुर ने साल 2018 में ‘लव सोनिया’ से डेब्यू किया। इसमें उनका एकदम सिंपल का किरदार था, जिसने लोगों को झकझोरकर रख दिया था। हालांकि, इस फिल्म से उन्हें खास पहचान नहीं मिली। फिर उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ मिली, जिसमें उन्हें उनके काम की खूब सराहना की गई। यहां से उनकी किस्मत चमक गई। इसके बाद उन्होंने ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

मृणाल ठाकुर ने साउथ में एंट्री तेलुगु फिल्म से की थी। उनकी पहली तेलुगु फिल्म ‘सीता रामम’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसमें उनके अपोजिट दुलकर सलमान ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘हाय नन्ना’ और ‘द फैमिली स्टार’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

कभी ट्रेन से कूदकर जान देना चाहती थीं मृणाल ठाकुर

अभी तक तो आपने मृणाल ठाकुर की सक्सेस लाइफ और फिल्मों के बारे में जाना है। लेकिन, उनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि अच्छे मुकाम पर पहुंचने से पहले मृणाल ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद किया था। उन्होंने बताया था कि एक समय ऐसा भी था जब काम ना मिलने की वजप से उन्हें जान देने के ख्याल आते थे। वो इतना परेशान हो गई थीं कि उन्हें ट्रेन के आगे कूदकर मरने के ख्याल तक आने लगे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद को संभाला और हिम्मत नहीं हारी। वो लगातार मेहनत करती रहीं और आज एक सफल एक्ट्रेस बन गईं।

करोड़ों की मालकिन हैं मृणाल ठाकुर

कभी काम ना मिलने की वजह से जान देने के बारे में सोचने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज करोड़ों की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि वो एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं, उनकी महीने की सैलरी 60 लाख है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस वार्षिक इनकम को लेकर बताया जाता है कि ये 7 करोड़ रुपए है। उनके कई लग्जरी कारें हैं। इसमें 30 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक 45 लाख की होंडा अकॉर्ड है। उनके पास लग्जरी और महंगी कार 2.17 करोड़ की मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास लग्जरी सेडान भी है। अंत में मीडिया रिपोर्ट्स में मृणाल ठाकुर की नेटवर्थ 33 करोड़ बताई जाती है।