ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में एक एक्ट्रेस हैं, जो सनी देओल के साथ नजर आ रही हैं। इसमें देख सकते हैं कि वो एक्टर के काफी क्लोज नजर आ रही हैं और काफी डरी-सहमी सी दिखाई दे रही हैं। ये अपने-जमाने की जानी-मानी अदाकारा हैं। एक दौर था जब हर फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहता था लेकिन, बाद में उनका करियर बर्बाद हो गया। उन्होंने शादी कर ली और इस रिश्ते में वो असफल रहीं। उनका नाता बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू से भी है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये कौन हैं और उनसे जुड़े किस्से के बारे में, जब उन्होंने अनिल कपूर को धमकी दे दी थी और चंकी पांडे को थप्पड़ जड़ दिया था।
दरअसल, फोटो में सनी देओल के साथ पोज दे रहीं एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस फराह नाज हैं। उनकी ये फोटो फिल्म ‘यतीम’ की है। फराह अपने समय की टॉप एक्ट्रेस हैं। साथ ही वो एक्ट्रेस तब्बू की बहन भी हैं। उन्हें इंडस्ट्री में लाने वाली तब्बू ही थीं। फराह नाज फिल्मों के साथ-साथ अपने गुस्सैले अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने एक बार एक्टर चंकी पांडे को गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया था।
चंकी पांडे को क्यों जड़ा था थप्पड़?
चंकी पांडे को थप्पड़ जड़ने वाले किस्से के बारे में बात की जाए तो बताया जाता है कि ये किस्सा फिल्म ‘कसम वर्दी की’ के सेट की है। ये किस्सा इसकी शूटिंग से ही जुड़ा है। कहा जाता है कि फराह नाज और चंकी पांडे के साथ शूट कर रहे थे। वहीं, चंकी की आदत मजाक करने की रही है। इसी आदत के अनुसार उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मजाक किया लेकिन, उन्हें क्या पता था कि फराह के साथ किया गया मजाक उल्टा पड़ जाएगा। उन्हें ये बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने आव ना ताव देखा और थप्पड़ जड़ दिया।

Photo- Express Archives
जब अनिल कपूर को दे दी थी धमकी
इतना ही नहीं, फराह नाज और अनिल कपूर से जुड़ा भी एक किस्सा है। एक्ट्रेस ने अनिल को धमकी दे डाली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि ये किस्सा फिल्म ‘रखवाला’ का है। इसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित को लेना चाहते थे। वहीं, जब फराह नाज को इसके बारे में पता चला तो वो आग बबूला हो गई्ं। इसके बाद क्या था। उन्होंने गुस्से में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को फोन घुमा दिया। हालांकि, बाद में माधुरी ने ये फिल्म करने से मना कर दिया था।
करियर के पीक पर की शादी, नहीं टिका रिश्ता भी
इसके अलावा फराह खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने करियर के पीक पर दारा सिंह के बेटे बिंदू दारा सिंह के साथ शादी की थी। इस शादी से दोनों का एक बेटा फतेह रंधावा है। वो बात अलग है कि इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। शादी के 6 साल बाद ही बिंदू और फराह अलग हो गए। तलाक के बाद एक्ट्रेस सुमित सहगल के साथ शादी कर ली थी और शादी के बाद से ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली।