बॉलीवुड हो या फिर साउथ, सिनेमा जगत में अक्सर आपने देखा होगा कि अभिनेत्रियां खुद से बड़े एक्टर्स के साथ पर्दे पर रोमांस करती हैं। अगर कोई एक्ट्रेस उम्र में बड़ी होती है या फिर लंबे ब्रेक के बाद कमबैक करती है तो उसकी बड़ी उम्र और लुक्स की वजह से लीड रोल नहीं मिलता है। एज को लेकर अक्सर इंडस्ट्री में अभिनेत्रियां सवाल उठाती रही हैं। बेबाकी के साथ अपनी बात रख चुकी हैं। ऐसे में अब साउथ सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री ने छोटी उम्र के हीरो की हीरोइन बनने पर रिएक्शन दिया है। वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू हैं। उन्हें ज्यादातर पर्दे पर छोटे हीरो की हीरोइन बनते हुए देखा गया है। ऐसे में चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।
दरअसल, साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने इंडियन एक्सप्रेस से हाल ही में बातचीत की है। इस दौरान उनसे इंडस्ट्री में एजिज्म को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने इंडियन सिनेमा के ट्रेंड को चैलेंज किया है। इंडस्ट्री में चुनिंदा अभिनेत्रियां ही हैं, जिन्होंने खुद से छोटे एक्टर के साथ काम किया है और उनकी हीरोइन बनी हैं। 46 साल की एक्ट्रेस ने छोटे और यंग हीरोज की हीरोइन बनने को लेकर कहा कि सिनेमा और ऑडियंस की फैंटेसी के साथ खेलने का सीन होता है।
लड़कों की फैंटेसी के हिसाब से खुद को प्रेजेंट करती हैं एक्ट्रेस
लक्ष्मी मांचू कहती हैं कि जब महिलाएं एक ही हीरो के साथ काम करती हैं तो वो उसे पसंद करती हैं और हमेशा से ही उसी की फैन बनी रहती हैं। उनका मानना है कि लेकिन लड़के ऐसे नहीं होते हैं। जब भी नई और सबसे हॉट हीरोइन आती हैं या होती हैं तो वो लड़कों की नई फेवरेट बन जाती हैं। एक्ट्रेस एक हीरो का फैन बने रहना महिलाओं की सोच मानती हैं। वो एक्ट्रेसेस से कहती हैं कि सभी दूसरे हीरो की फैन क्यों नहीं बनती हैं? लक्ष्मी अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि महिलाओं के लिए दूसरे हीरोज की फैन बनने का सोचना भी मुश्किल है। साउथ एक्ट्रेस का मानना है कि लड़के ऐसे नहीं होते हैं। इसलिए, वो उनकी फैंटेसी के हिसाब से खुद को प्रेजेंट करती हैं।
मोहन बाबू की बेटी हैं लक्ष्मी मांचू
बहरहाल, अगर लक्ष्मी मांचू की बात की जाए तो वो तेलुगु के सीनियर एक्टर मोहन बाबू की बेटी हैं। वो 46 साल की हैं और फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी पॉपुलैरिटी खूब है। उनका जन्म 1977 में हुआ था। वो इंडस्ट्री में उलट ट्रेंड के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने खुद से छोटे एक्टर्स संग पर्दे पर रोमांस किया है।
आपको बता दें कि लक्ष्मी ने तेलुगु फिल्म Gundello Godari (2013) में 5 साल छोटे एक्टर आदि पिनीशेट्टी के साथ लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा लक्ष्मी साल 2015 में तेलुगु फिल्म ‘डोंगाता’ में काम किया था। इसमें वो 7 साल छोटे अदिवी शेष के साथ लीड रोल में नजर आई थीं।