फर्श से अर्श तक और अर्श से फर्श तक पहुंचने में समय नहीं लगता। ऐसा ही कुछ हुआ साउथ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के साथ, जिनका स्टारडम रातों रात छिन गया। उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में चैलेंजिंग स्टार के नाम से जाना जाता है, मगर साल 2024 में वो मर्डर केस में फंस गए और उन्हें जेल की सजा हुई। उनपर एक फैन की हत्या का आरोप लगा, आरोप कहना गलत होगा क्योंकि दर्शन थुगुदीपा ने ये माना था कि मर्डर उन्होंने ही किया था।
कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को 11 जून, 2024 को उनके फैन रेणुका स्वामी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रेणुका ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा के खिलाफ अभद्र कमेंट किया था। इसके बाद 8 जून को रेणुका स्वामी का शव एक नाले में पड़ा मिला था, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। इस मामले की जांच हुई तब सामने आया कि वो शख्स पवित्रा गौड़ा को मैसेज भेज रहा था, जिससे दर्शन काफी नाराज हो गए और उन्होंने उसे मारने की सुपारी दे डाली।
बताया गया था कि दर्शन ने मोटी रकम देकर पहले रेणुका को किडनैप कराया और फिर उसकी हत्या करवा दी। इतना ही नहीं दर्शन ने जिस सुपारी दी थी, उन्हें सारा इल्जाम अपने ऊपर लेने के लिए भी 5 लाख रुपये दिए थे। दर्शन के साथ पवित्रा को भी पुलिस हिरासत में लिया था।
तभी हो गई मैनेजर की मौत
दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में फंसे तभी उनके मैनेजर श्रीधर की मौत हो गई। कथित तौर पर उनके मैनेजर ने आत्महत्या की थी और मरने से पहले एक वीडियो मैसेज भी छोड़ा था, जिसमें अपनी मौत की वजह उसने अकेलापन बताया था। मगर वो दर्शन के बेंगलुरु स्थित फार्महाउस में मृत पाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
फैंस को दी थी जानकारी
16 फरवरी को दर्शन थुगुदीपा का जन्मदिन होता है और इस दिन उन्होंने ट्विटर पर फैंस को जानकारी देते हुए लिखा था, “मैं अपने सभी प्रिय प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। क्या मुझे नमस्कार कहना चाहिए या धन्यवाद? मैं चाहे जो भी कहूं, वह पर्याप्त नहीं होगा। आपने मेरे इतना प्यार दिखाया है, मुझे नहीं पता कि इसे कैसे लौटाऊं। लेकिन इस बार केवल मेरी स्वास्थ्य समस्या है और कुछ नहीं। मैं लंबे समय तक खड़ा नहीं रह सकता और सभी को धन्यवाद देता हूं… जब भी मैं 15-20 दिनों तक इंजेक्शन लेता हूं तो मैं ठीक हो जाता हूं और जैसे ही इसका प्रभाव कम होता है, दर्द शुरू हो जाता है। मुझे ऑपरेशन करवाना होगा।”
सिल्वर स्क्रीन पर अब भी दबदबा जारी
दर्शन थुगुदीपा के जन्मदिन पर उनकी फिल्म ‘द डेविल’ का टीजर जारी किया गया था। उन्होंने बताया था कि वो कन्नड़ सिनेमा से दूर नहीं जा रहे हैं और निर्देशक प्रेम के साथ उनका प्रोजेक्ट अभी भी जारी रहेगा। उनकी फिल्म ‘द डेविल’ 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।