साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और म्यूजिक कंपोजर की बेटी का निधन का हो गया है। बताया जा रहा है कि विजय की बेटी महज 16 साल की थीं और कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या कर ली है। विजय एंटनी की बेटी 12वीं क्लास की स्टूडेंट थीं।

वह चेन्नई के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई स्थित घर पर उनका शव फंदे से लटका मिला। जिसके बाद उन्हें मायलापोर के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर की बेटी डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उसी के लिए इलाज करवा रही थीं। हालांकि अभी तक एक्टर और परिवार की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। विजय के करीबी सोशल प्लेटफॉर्म पर इस दुखद खबर की जानकारी साझा कर रहे हैं। इस दुखद खबर से एक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

डिप्रेशन से जूझ रही थीं विजय की बेटी

रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय के बेटी मीरा सुबह 3 बजे चेन्नई स्थित अपने घर में मृत पाई गईं थी। हाउस हेल्प ने मीरा को उनके कमरे में पंखे से लटका पाया था। इसके बाद फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मीरा काफी समय से तनाव में थीं। बता दें कि विजय एंटनी ने फातिमा विजय के साथ मीरा का स्वागत किया था। मीरा, विजय की बड़ी बेटी थीं। एक्टर की एक छोटी बेटी भी हैं जिनका नाम लारा है। एक्टर की पत्नी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर विजय और बेटियों की एक साथ तस्वीर शेयर की थी। यह फोटो मई 2022 में पोस्ट की गई थी। विजय की बेटी के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

कौन हैं विजय एंटनी

बता दें कि विजय एंटनी एक पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हैं। अभिनेता मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। विजय कई सालों तक तक संगीतकार रहने के बाद निर्माता, एक्टर, सिंगर, संपादक, ऑडियो इंजीनियर और निर्देशक भी बने। 24 जुलाई 1975 को जन्में विजय ने साउंड इंजीनियर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। विजय ने फिल्म नान के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी पत्नी फातिमा विजय एंटनी उनके प्रोडक्शन हाउस को संभालती हैं।