बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई 2018 को मुंबई में हो रही है। इसके चलते अब सोनम के घर उत्सव का माहौल तायार हो चुका है। 6 मई को सोनम की मेहंदी की रस्म की गई। इस दौरान अनिल कपूर के घर में जश्न का माहौल बना दिखाई दिया।

मेहंदी में सोनम ने गोल्डन क्रीम और पीच कलर का शरारा पहना हुआ था वहीं उन्होंने हाथों में मेहंदी लगाई हुई थी। सोनम की मेहंदी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सोनम के फैन्स लगातार सोनम की शादी की रस्मों से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोनम अपने होने वाले पति के साथ रोमांटिक डांस करती दिख रही हैं। सोनम इस दौरान आनंद के गले में अपनी बाहों का हार डाले ‘लत लग गई’ गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

बता दें, 7 तारीख को सोनम की संगीत सेरमनी है। काफी पहले ही सामने आ गया था कि सोनम की शादी के लिए कजिन अर्जुन कपूर, रेहा कपूर और अंशुला कपूर संगीत में अपने डांस परफॉर्मेंस देने की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं अनिल कपूर भी अपनी फिल्मों के स्पेशल नंबर पर वन टु का फोर करते नजर आएंगे। अब वो मौका आ चुका है जब सोनम के रिश्तेदार और कजिन्स मिल कर डांस फ्लोर पर धणाल मचाने वाले हैं।

बता दें, सोनम के परिवार वाले और आनंद के परिवार वालों ने मिलकर खुलासा किया था कि 8 मई को सोनम-आनंद की शादी होगी। सोनम और आनंद लंबे समय से लव अफेयर में थे। वहीं अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोनम और आनंद की मुलाकात एक म्यूच्अल दोस्त के जरिेए हुई थी। इसके बाद सोनम और आनंद के मिलने का सिलसिला चलना शुरू हुआ। एक महीने के अंदर आनंद ने सोनम को प्रपोज कर दिया था। जिसके चलते अब दोनों शादी करने जा रहे हैं।