सोनम कपूर और अनिल कपूर जल्द ही एक फिल्म से साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में सोनम और अनिल पिता और बेटी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का नाम होगा ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’। जी हां, विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली धार अपनी फिल्म के जरिए पिता और पुत्री की इस जोड़ी को लेकर आ रही हैं। खास बात ये है कि फिल्म का नाम है- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा। फिल्म की शूटिंग 24 तारीख से शुरू कर दी गई है।

बता दें, इस अपकमिंग फिल्म का नाम अनिल कपूर की फिल्म ‘1942: लव स्टोरी’ के गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ से लिया गया है। यह गाना अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था। यह पहली बार होगा जब अनिल कपूर और सोनम कपूर साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में सोनम कपूर की मां और अनिल कपूर की बीवी का रोल टीवी एक्ट्रेस मधु मालती निभाएंगी।

हाथों में हाथ डाले ‘पद्मावत’ स्क्रीनिंग पर पहुंचे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

रिपोर्ट्स के अनुसार सोनम कपूर फिल्म की टीम को अगले कुछ दिनों में ज्वॉइन करेंगी। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार शैली ने कहा, ‘मैं हाल ही में अनिल कपूर से मिल कर आई हूं। वह बिलकुल बच्चे जैसे हैं। वह अपने रोल के लिए बहुत उत्सुक दिखाई दिए। फिल्म में उनका रोल ऐसा होगा जो स्क्रीन पर लंबे समय से नजर नहीं आया। फिल्म की शूटिंग उनके पटियाला के घर में होगी। फिल्म के लिए वह लोकेशन काफी रियल होगी। हम इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।’

https://www.instagram.com/p/BCFQPtHtr9w/?taken-by=anilskapoor

फिल्म में जूही चावला भी होंगी जो कि फरवरी के पहले हफ्ते में फिल्म क्रू को ज्वॉइन करेंगी। इसके अलावा फिल्म में राजकुमार राव भी होंगे जो फिल्म में सोनम कपूर के लवर का रोल प्ले करेंगें।

https://www.instagram.com/p/BAlzBNztryL/?taken-by=anilskapoor

https://www.jansatta.com/entertainment/