बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज भले ही स्क्रीन पर बहुत कम ही नजर आती हैं। मगर उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सांवरिया’ थी। इसमें वो रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखी थीं। उनकी चर्चित फिल्मों से एक ‘वीरे दी वेडिंग’ रही है, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने के लिए मिला था। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में ससुराल वालों के रिएक्शन के बारे में खुलासा भी किया था। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा था…?
सोनम कपूर इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं फिर चाहे वो असल जिंदगी हो या फिर स्क्रीन की बात हो। एक्ट्रेस की चर्चित फिल्मों में से एक ‘वीरे दी वेडिंग’ (Veere The Wedding) भी रही है। इसे 2016 में रिलीज किया गया था। इसमें वो करीना कपूर और स्वरा भास्कर के साथ बेबाक अंदाज में नजर आई थीं। इन सभी एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज काफी चर्चा में रहा था। इसमें सोनम को पार्टी में गाली देते और ड्रिंक करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का बोल्ड सीन भी देखने को मिला था। इस पर काफी बवाल भी मचा था। ऐसे में अब सोनम के ससुराल वालों का इस पर गजब रिएक्शन देखने के लिए मिला था, जिसके बारे में उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था।
कैसा था सोनम के बेबाक रोल पर ससुरवालों का रिएक्शन?
सोनम कपूर ने फिल्म में अपने बेबाक अंदाज और बोल्ड सीन पर ससुराल वालों के रिएक्शन के बारे में बताया था कि ‘वो अपनी हर फिल्म में पुरानी घिसी-पिटी सोच को तोड़ने की कोशिश करती हैं। उनकी कोशिश रहती है कि वो अपनी फिल्मों से युवाओं को प्रेरित कर सकें। वो सोच बदलने के साथ लोगों का मनोरंजन करना चाहती हैं।’
ससुराल वालों के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए सोनम कपूर ने कहा था कि ‘उनके घरवालों और ससुराल वालों को कोई दिक्कत नहीं है। इसे एक्ट्रेस अपना काम मानती हैं और इसे करने में जरा भी संकोच नहीं करती हैं। सुसराल की तरफ से उन्हें इस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। हस्बैंड आहूजा के घर वालों ने उनकी काफी तारीफ की है।’