Sonam Kapoor, Mouni Roy: दुनिया के अधिकांश देश कोरोनावायरस से जूझ रहे हैं और इससे निपटने के लिए तमाम सख्त नियम लागू किया है। इसमें अनिवार्य क्वारंटाइन समेत दूसरे नियम शामिल हैं। इस बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और मौनी रॉय ने यूके में क्वारंटाइन नियमों को तोड़ा है, इसकी वजह से वे मुसीबत में पड़ सकती हैं।

दरअसल, यूके में 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन नियम के बीच इन दोनों एक्ट्रेस ने क्वारंटाइन नियमों का पालन नहीं किया। जिससे की उन्हें इसका हर्जना भुगतना पड़ सकता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और मौनी रॉय कुछ दिनों पहले लंदन चली गई थीं। सोनम अपने पति आनंद आहुजा के साथ लंदन में हैं वहीं मौनी रॉय अपनी फिल्म शूटिंग के सिलसिले में इंडिया से लदंन गई हैं। इन दोनों एक्ट्रेस ने यूके में क्वारंटाइन  पालन के नियम को तोड़ डाला, जिस वजह से इन पर अब मुकदमा भी चल सकता है।

इसके अलावा सोनम और मौनी पर फाइन भी लग सकता है। तो वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम और मौनी की गिरफ्तारी भी हो सकती है। रूल के मुताबिक मौनी और सोनम की वजह से दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने पर मुकदमा चलाया जा सकता है। इसके अलावा दोनों एक्ट्रेस पर 1000 यूरो का जुर्माना भी लग सकता है।

दरअसल, ब्रिटेन में 14 दिन के क्वारंटाइन लॉ के बीच सोनम ने सेंट्रल लंदन से वर्कआउट करते हुए एक फोटो अपने इंस्टाग्राम से शेयर की। वहीं मौनी ने भी ब्रिटिश कैपिटल से एक कैफे से कॉफी पीते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। ऐसे में दोनों एक्ट्रेस ने क्वारंटाइन रूल को ब्रेक किया है।

यूके की तरफ से क्वारंटाइन रूल्स बनाए गए हैं जिनमें कहा गया है कि देश में एंटर करने के लिए पहले किसी भी व्यक्ति को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन होना पड़ेगा। 8 जून से इसे लागू किया गया है। इस नियम का पालन न करने वाले को 1000 यूरो का जुर्माना या फिर केस फाइल हो सकता है।