बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी होते ही कपूर खानदान की बेटी पर आहूजा परिवार का रंग चढ़ गया है। आपको हम पहले ही बता चुके हैं कि सोनम कपूर अपना ज्यादा से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर ही बिताती हैं। इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर काफी एक्टिव रहती हैं। आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेते ही सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम बदल दिया है। सोनम के पहले इंस्टाग्राम हैंडल था @sonam kapoor वहीं अब सोनम कपूर के हैंडल का नाम बदलकर @sonamkapoorahuja हो गया है। सोनम कपूर को इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए और उन्होंने नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद दिया। सोनम और आनंद की शादी का कार्यक्रम मौसी कविता सिंह के आलीशान घर हैरिटेज हवेली में किया गया था। आज शाम को सोनम और आनंद की रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया गया है। पार्टी मुंबई के फाइव स्टार होटल द लीला में होगी। सोनम की शादी में करण जौहर, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान समेत अन्य कई स्टार शरीक हुए हैं। कहा जा रहा है कि शाम को होने वाली पार्टी में बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स शामिल होंगे।

Sonam Kapoor-Anand Ahuja Marriage PHOTOS LIVE: आनंद की हुईं सोनम कपूर, मेहमानों संग दिए पोज

sonam kapoor, sonam kapoor marriage, sonam kapoor wedding, sonam kapoor marriage pics, sonam kapoor wedding pics, anand ahuja, Sonam Kapoor and Anand Ahuja, Sonam Kapoor and Anand Ahuja Wedding, Sonam Kapoor and Anand Ahuja Marriage
Sonam Kapoor Marriage, Sonam Kapoor and Anand Ahuja Wedding/Marriage: सोनम कपूर और आनंद आहूजा

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में स्वरा भास्कर और करीना कपूर खान भी है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था।

https://www.jansatta.com/entertainment/