आज (सात मई) बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के संगीत का कार्यक्रम है। मुंबई के सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में यह कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू हुआ। सोनम के घर वालों के अलावा इस मौके पर उनके दोस्त और करीबी पहुंचे थे। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां- खुशी और जान्हवी कपूर भी कार्यक्रम में चार चांद लगाते नजर आईं। सोनम के संगीत कार्यक्रम पर श्रीदेवी की बेटियों के अलावा बॉलीवुड से वरुण धवन, जैक्लीन फर्नांडिस भी नजर आए। ये दोनों कलाकार शाम को कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगे, जबकि सोनम के कजिन अर्जुन कपूर भी डांस फ्लोर पर माहौल जमाते दिखेंगे।
आपको बता दें कि सोनम आठ तारीख को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगी। सोनम के होने वाले पति देश के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस शाही एक्सपोर्ट्स के मालिक हरीश आहूजा के पोते हैं। आनंद की कुल संपत्ति करीब तीन हजार करोड़ रुपए है। यही नहीं, दिल्ली में पृथ्वी राज रोड पर उनका 173 करोड़ रुपए का बंगला भी है।


अपनी बेटी शनाया के साथ महीप (संजय कपूर की पत्नी) भी सजी-धजी सफेद रंग के लिबास में सोनम की संगीत सेरेमनी में आईं।

सोनम कपूर के संगीत के मौके पर उनकी सफेद ड्रेस में बेहतरीन तस्वीरें सामने आई हैं। उन्हीं में से एक फोटो यह है, जिसमें उनका हेयरस्टाइल काफी अलग नजर आ रहा है।
सोनम के कजिन और एक्टर मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतीवाला भी सफेद रंग की ड्रेस में कार्यक्रम में पहुंचे।
सोनम की सहेली और बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर भी इस कार्यक्रम में अपनी ड्रेस से चर्चा का केंद्र बनीं। ऊपर से उनकी खिलखिलाती मुस्कान का क्या कहना।
सोनम की संगीत सेरेमनी का कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू हुआ था। अनिल इसके ठीक पहले मुंबई स्थित होटल पहुंचे थे, जहां से उन्होंने हाथ हिला कर फैंस और मीडिया का अभिवादन स्वीकारा था।