सोनम कपूर इन दिनों ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशनल इवेंट के दौरान सोनम कपूर का अलग ही स्टाइल देखने को मिलता है। फैशन सेंस से लाइमलाइट बटोरने वालीं सोनम कपूर इन दिनों अपनी एक साड़ी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल सोनम कपूर की साड़ी में एक सीक्रेट मैसेज छिपा हुआ है। सोनम की स्टाइलिश साड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सोनम कपूर ने एक नायाब तरीका खोज निकाला। एक प्रमोशन इवेंट के दौरान सोनम कपूर ने जो साड़ी पहनी थी उसमें एक खास बात छिपी हुई थी। मसाबा गुप्ता की डिजाइनर साड़ी में सोनम कपूर काफी प्यारी लग रही थीं। वहीं उनके फैन्स इस बात को जानने के लिए बेताब थे कि आखिर सोनम कपूर की साड़ी में लिखा क्या है। इस बात का खुलासा मसाबा गुप्ता ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया है। मसाबा ने रहस्य से पर्दा हटाते हुए बताया है कि आखिर सोनम कपूर की पीच कलर की साड़ी में तमिल भाषा में क्या लिखा है।

दरअसल सोनम कपूर ने काले रंग की प्रिंट में- ‘सोनम, मसाबा, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ लिखवाया था। फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनम का आइडिया काफी यूनिक था। साडी पर खुद का और फिल्म का नाम तमिल भाषा में लिखवाना काफी अलग था। सोनम कपूर के लुक की बात करें तो लाइट मेकअप में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खास भाषा में फिल्म का नाम छपवा कर सोनम कपूर हिंदी के अलावा तमिल भाषा में फिल्म का प्रचार कर रही हैं।
बता दें कि सोनम कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ 1 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला लीड भूमिका में हैं।


