अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में बिजी हैं। शादी के बाद सोनम कपूर का शेड्यूल बिजी चल रहा है। कुछ दिनों पहले सोनम कपूर ने कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। इसी बीच सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। सोनम कपूर फन मोड में नजर आ रही हैं। बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल मिनिस्टरी ऑफ बॉलीवुड द्वारा शेयर किया गया है।
रविवार को सोनम और आनंद आहूजा ने मुंबई के महालक्ष्मी स्टूडियो में पार्टी की। वीडियो में सोनम कपूर काफी खुश नजर आ रही हैं, आनंद आहूजा के साथ वह काफी चुलबुले अंदाज में फन करते हुए नजर आ रही हैं। सोनम और आनंद का यह फन वीडियो फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। शादी के बाद भी सोनम कपूर चर्चा में बनीं हुई हैं। सोनम ने शादी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर लिया था, जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद एक इंटरव्यू में सोनम ने कहा, मैंने अपना नाम अपनी मर्जी से बदला है, क्योंकि मैं ऐसा करना चाहती थी। मेरे पति या उनके घरवालों ने मुझसे इस बारे में नहीं कहा। बता दें कि सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने भी अपना नाम बदलकर आनंद एस आहूजा कर लिया है।

सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सोनम कपूर के साथ करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा भी नजर आएंगी। फिल्म के रिलीज होने के बाद सोनम कपूर अपनी नेक्स्ट फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में सोनम कपूर के साथ अनिल कपूर नजर आएंगे।


