सोनम कपूर बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ आज (8मई) शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनम और आनंद की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी। शादी से एक दिन पहले यानी की 7 मई (सोमवार) सोनम की मेहंदी रस्म का आयोजन किया गया था। ऑफ व्हाइट और गोल्डनिश लहंगे में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हंसी खिलखिलाती सोनम ने अपने मेहंदी फंक्शन में जमकर ठुमके लगाए। जब सोनम कपूर डांस फ्लोर पर आईं तो उनका साथ देने के लिए उनके होने वाले पति आनंद आहूजा और दोस्त स्वरा भास्कर भी आ गईं। इसके बाद सोनम, आनंद और स्वरा ने एक साथ डांस किया। सोनम की मेहंदी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मेहंदी की तस्वीरों और वीडियो को देखकर फैन्स शादी के फंक्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं।
हाथों में कलीरे पहने सोनम कपूर ‘हंस हंस के खुशी मनावे’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। सोनम कपूर डांस करते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं। इसके साथ ही डांस फ्लोर पर उनका साथ देने के लिए एक मेहमान भी है, हालांकि बाद में सोनम कपूर का साथ देने के लिए ‘वीरे दी वेडिंग’ की को-स्टार स्वरा भास्कर और उनके होने वाले पति आनंद आहूजा आते हैं। वीडियो में आनंद,सोनम और स्वरा के साथ चाचा संजय कपूर भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
सोनम कपूर की शादी से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां करें क्लिक
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। कुछ समय पहले ऐसी अफवाह थी कि सोनम कपूर लंदन या फिर स्विट्जरलैंड में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकती हैं, हालांकि बाद में कपूर परिवार ने इस प्लान को कैसिंल कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपूर परिवार चाहता था कि सोनम कपूर की शादी में उनकी दादी भी शामिल हो, जबकि सोनम की दादी इतनी दूर यात्रा करने में सक्षम नहीं है। परिवार के लिए दादी की उपस्थिति जरूरी थी न कि वेन्यू। सोनम की शादी का कार्यक्रम मौसी कविता सिंह के ब्रांदा स्थित आलीशान घर हैरिटेज हवेली में आयोजित किया गया है।
