बॉलीवुड की स्टाइलिश डीवा सोनम कपूर हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली की गलियों में घूमती हुई नजर आईं। एकट्रेस सोनम कपूर अपने स्पेशल डे को सेलेब्रेट करने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड संग पहुंची दिल्ली।
दरअसल, मौका था उनके जन्मदिन का। यह खास दिन उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ खास अंदाज में मनाया। इस दौरान सोनम ने दिल्ली के हाई-टेंपरेचर के साथ अपनी और अपने ब्वॉयफ्रेंड की कुछ तस्वीरें शयर कीं। इस जन्मदिन पर सोनम अब 32 साल की हो चुकी हैं।
सोनम के लिए दिल्ली नई नहीं है। दिल्ली उनके लिए खास इसलिए भी है क्योंकि सोनम ने अपनी फिल्म दिल्ली 6 के लिए यहां शूट किया था। सोनम को दिल्ली की स्ट्रीट्स में शॉपिंग करना बहुत पसंद है। कैसे भूल सकते हैं फिल्म आयशा की उस स्टाइलिश डीवा को जो साउथ दिल्ली गर्ल की भूमिका में रहीं।
इस दौरान सोनम ने दिल्ली घूमने के दौरान अपने बेस्टी के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए। पिक्चर और वी़डियो में दिल्ली के हाई टेंपरेचर में भी सोनम इंज्वॉय करती हुई नजर आ रही हैं। सोनम आई-कैंडी और ली मेरेडियन में हेंग-आउट करती हुई दिखीं। दिल्ली के वसंतकुंज मॉल में भी सोनम ने शॉपिंग की।
इस दौरान सोनम ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी सिस्टर रेहा कपूर भी नजर आ रही हैं। वहीं सोनम ने इंस्टाग्राम में भी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे आनंद और कुछ दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘दिन बहुत खूबसूरत था, अच्छे म्यूजिक के लिए थैंक्स’
बता दें, सोनम कपूर बॉ़लीवुड के स्टार अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम ने अपने करिअर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया (2007) से की थी। इसी फिल्म में सुपर स्टार रणबीर कपूर ने भी अपना डेब्यूट किया था। सोनम के उनके काम की अच्छी समीक्षा हुई और सब आलोचकों ने उनकी सराहना की। इससे पहले सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक (2005) के निर्माण के दौरान एक सहायक के रूप में भी काम किया।
