बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके चलते मुंबई में सोनम कपूर के घर में उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। सोनम के घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सोनम की मॉम सुनीता ने सारे घर को सजाने का जिम्मा अपने सिर लिया हुआ है। सोनम और आनंद आहूजा को लेकर काफी लंबे वक्त से चर्चा थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में खबरें हैं कि सोनम और आनंद एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानते हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक बिचोलिए दोस्त के जरिए हुई थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर और आनंद आहूजा को उनकी म्यूच्अल फ्रैंड पेरनिया कुरैशी ने साल 2014 में मिलवाया था। पेरनिया सोनम को स्टाइल करती थीं वहीं वह आनंद अहूजा की भी करीबी दोस्त थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद और सोनम एक फ्रेंड के जरिए एक दूसरे से साल 2014 में मिले थे। इसके बाद आनंद ने सोनम को एक महीने में ही प्रपोज कर दिया था। काफी लंबे समय तक दोनों का अफेयर चला। तब से लेकर अब तक दोनों साथ हैं।
बता दें, सोनम और आनंद 8 मई 2018 को एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कई सालों से सोनम और आनंद साथ हैं 7 मई को सोनम और आनंद की प्रिवेडिंग फंक्शन रखा गया है। इस दौरान शाम के वक्त में सोनम की शादी का उत्सव मनाया जाएगा।
कपूर फैमिली और आहूजा फैमिली ने मिलकर सोनम और आनंद की शादी की खबर दी थी। दोनों परिवारों ने मिल कर एक स्टेटमेंट जारी किया था जिसमें कहा गया कि कपूर और आहूजा फैमिली यह अनाउंस करने में प्राउड फील कर रहे हैं कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हो रही है। लंबे अफेयर के बाद 8 मई को दोनों की शादी मुंबई में होगी। फिलहाल फैमिली को प्राइवेसी की जरूरत है। आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

