लंबे वक्त तक डेटिंग करने के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी के बाद सोनम और आनंद ने मुंबई के फाइव स्टार होटल द लीला में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था। शादी के बाद सोनम कपूर हनीमून पर जाने की बजाए अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने में बिजी हो गई हैं। सोनम कपूर शादी के तुरंत बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो गई हैं। आनंद और सोनम ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताया कि वह एक दूसरे को मिस कर रहे हैं आनंद ने सोनम को कान्स की बधाई तो वहीं सोनम कपूर ने कहा कि वह अपने पति को मिस कर रही हैं।

तस्वीर शेयर कर आनंद ने कैप्शन लिखा, मुझे गर्व है, तुमसे मुझे प्रेरणा मिलती है। तुम्हारी टीम बहुत मेहनती है। यह लड़की सुपर टैलेंटेड और ग्लैमरस है। कान्स के लिए बेस्ट ऑफ लक। वहीं सोनम ने आनंद के एक तस्वीर शेयर कर लिखा, मिस माय guy. सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं और नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद दिया था। आलिया भटट्, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, सलमान खान, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, स्वरा भास्कर, रानी मुखर्जी, करण जौहर, करिश्मा कपूर, शाहिद कपूर समेत कई सेलेब्स शरीक हुए थे। सोनम और आनंद की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सोनम कपूर के साथ स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान और शिखा भी हैं। इसके अलावा सोनम कपूर अपनी एक और अपकमिंग फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगी। फिल्म में सोनम कपूर के साथ पिता अनिल कपूर नजर आएंगे।