सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी खबरों की बी-टॉउन में सबसे ज्यादा चर्चा है। सोनम और आनंद की प्री-वेडिंग का जश्न शुरू हो चुका है। सोनम कपूर की मेंहदी की तस्वीरों और वीडियोज को देखकर लगता है कि सोनम कपूर एक सुंदर दुल्हन बनकर सामने आएंगी। सोनम कपूर के मेंहदी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में पीज कलर के लंहगे में नजर आ रही सोनम कपूर के हाथों में होने वाले पति आनंद आहूजा के नाम के मेंहदी लग रही है। तस्वीरों में सोनम और आनंद बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों को सोनम कपूर के बचपन के दोस्त कुणाल वाराल ने भी ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीरों में सोनम कपूर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स करण जौहर, अर्जुन कपूर, सनाया कपूर और जाह्नवी कपूर मेंहदी फंक्शन का हिस्सा बनें। सोनम कपूर 8 मई को सिख रीति-रिवाजों से आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी की शाम को ही रिसेप्शन का इंतजाम किया गया है। पार्टी मुंबई के फाइव स्टार होटल द लीला में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सेलेब्स शामिल होंगे।

कुछ समय पहले ऐसा कहा जा रहा था कि सोनम कपूर डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती थीं। उनकी हिट लिस्ट में लंदन और स्विट्जरलैंड जैसी जगहें थीं। हालांकि परिवार ने बाद में डेस्टिनेशन वेडिंग के प्लान को कैसिंल कर दिया क्योंकि सोनम कपूर की दादी इतनी दूर यात्रा करने में सक्षम नहीं थीं और परिवार चाहता था कि दादी सोनम कपूर की शादी में शामिल हो, परिवार के लिए वेन्यू से ज्यादा दादी की उपस्थिति महत्वपूर्ण थी। सोनम कपूर की शादी का कार्यक्रम मौसी कविता सिंह के आलीशान घर हैरिटेज हवेली में आयोजित किया जाएगा।