अभिनेत्री सोनम कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोनम कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ पहली बार एक्टर अक्षय कुमार की पार्टी में नजर आईं थीं। सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘पैडमैन’ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी करने की भी खबरें आईं थी लेकिन सोनम कपूर ने शादी की अफवाह का खंडन कर दिया था। अब सोनम कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें वह अपने कथित बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के सााथ वीडियो चैट करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने पर सोनम कपूर फिल्म जगत में चर्चा का विषय बन गई हैं।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनम कपूर और आनंद आहूजा लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, क्योंकि आनंद दिल्ली में रहते हैं। लेकिन सोनम और आनंद सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से टच में रहते हैं। पिंकविला नाम के यूजर अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर सोनम और आनंद के एक वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वह दोनों वीडियो चैट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को 49 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब में हैं।
वीडियो में अभिनेत्री सोनम कपूर आनंद आहूजा से फनी फेस बनाने की बात कहते हुए नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले सोनम की शादी को लेकर खबरें आईं थी कि सोनम जोधपुर में शादी कर सकती हैं। फिलहाल सोनम अपनी फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में वह अपने पिता अनिल कपूर के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के शूट के लिए पटियाला गई थीं। सोनम ने पैडमैन के प्रमोशन के दौरान शादी की अफवाहों पर विराम लगा दिया था।