सोनम कपूर की शादी का इंतजार बॉलीवुड और फैन्स को काफी लंबे समय से था। सोनम कपूर 8 मई यानी की बीते मंगलवार को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी वाले दिन ही सोनम-आनंद की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। मुंबई के फाइव स्टार होटल में हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज शामिल हुए तो वहीं दीपिका पादुकोण,प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसे कई अन्य सितारे नजर नहीं आए।

सोनम-आनंद की पार्टी में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, गौरी खान, आयुष्मान खुराना,कैटरीना कैफ, वरुण धवन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शत्रुघ्न सिंहा समेत अन्य स्टार्स शामिल हुए, आखिरी मिनट पर सलमान खान ने आकर समां बांध दिया था। कई लोग इस सवाल को जानना चाहते हैं कि आखिर सोनम की वेडिंग पार्टी में यह अभिनेत्रियां क्यों शामिल नहीं हुईं? दरअसल दीपिका पादुकोण इस समय देश से बाहर मेट गाला फंक्शन में शामिल होने के लिए गई हैं। यह सोनम कपूर की शादी वाले दिन ही होना था। इसके अलावा दीपिका पादुकोण कान फिल्म फेस्टिवल का भी हिस्सा बनेंगी।

https://www.instagram.com/p/Bihd6-4hSsl/?

वहीं प्रियंका चोपड़ा भी ‘मेट गाला फंक्शन’ को अटेंड किया था। जो सोनम कपूर की शादी वाले दिन ही था। इसके अलावा वह ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ का हिस्सा बनेगी जिस वजह से वह सोनम कपूर की शादी में शरीक नहीं हो सकीं। परिणीति चोपड़ा इन दिनों एक कमर्शियल शूट के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं, हालांकि परिणीति ने सोनम और आनंद को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की बधाई दी। वहीं सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ की शूटिंग देश से बाहर कर रही हैं। इस वजह से वह इस पार्टी का हिस्सा नहीं बन सकीं, हालांकि सोनाक्षी के माता-पिता और भाई पार्टी में शरीक हुए थे। अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग के लिए यू-एस के लिए उड़ान भर चुकी थीं, वहीं विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में बिजी हैं। इस वजह से दोनों सोनम और आनंद की पार्टी में शरीक नहीं हो सके।

https://www.jansatta.com/entertainment/