सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान हैं। वहीं सलमान अपनी दिलदारी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में सलमान खान 8 मई को हुई अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी में बतौर मेहमान पहुंचे। वहीं सलमान के अलावा पार्टी में स्वरा भास्कर, करिश्मा, करीना-सैफ, शाहरुख खान और जैकलीन फर्नांडीस जैसे बड़े सितारे भी शामिल थे। सलमान ने सभी सितारों के साथ मिलकर जम कर मस्ती की। इतना ही नहीं सलमान तो जैकलीन फर्नांडीस के लिए कैमरामैन तक बन गए।
जी हां, दरअसल, सलमान खान, सोनम और जैकलीन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। पार्टी की तीनों खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। इस बीच एक और तस्वीर सामने आई जिसमें सोनम और जैकलीन नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीद में शेयर की गई थीं। तस्वीर में सोनम और जैकलीन पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में सोनम जैकलीन को किस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीर के नीचे लिखा हुआ है कर्टसी-@बींगसलमानखान।
बता दें, सोनम और आनंद आहूजा की शादी 8 मई दिन में बड़े ही धूमधाम से मुंबई में हुई। वहीं रात के समाय में सोनम और आनंद की शादी की रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई। इस पार्टी में बी टाऊन के बड़े-बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। रेखा, कंगना रनौत, ऐश्वर्या राय बच्चन, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, सलमान खार, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, स्वरा भास्कर जैसे तमाम बड़े स्टार्स ने सोनम की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हो कर चार चांद लगाए।
