अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोनम की शादी की कई सारीं तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इनमें एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोनम अपने पति आनंद आहूजा को माला पहना रही हैं। वीडियो में पीछे से आवाज आती है कि पहले माला कौन पहनाएगा। ऐसे में सोनम बच्चों की तरह उछल कर कहती हैं- मैं।
सोनम आनंद को माला पहनाती हैं, इस दौरान उनके कलीरे आनंद की शेरवानी में फंस जाते हैं। तभी सोनम कहती हैं- सॉरी बाबू। इतने में पीछे से फिर आवाज आती है-बाबू नहीं आप बोलो। तभी सोनम भी करेक्शन करते हुए रिपीट करती हैं- आप-आप-आप। बता दें, 6 मई को सोनम की मेहंदी रखी गई थी। 7 मई को सोनम का संगीत था जिसमें घरवालों से लेकर बी-टाउन के सेलेब्स ने खूब धमाल मचाया। वहीं आज यानी 8 मई को सोनम की शादी आनंद के साथ हो गई है। बताते चलें, आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।
इसके चलते सोनम और आनंद के घर वालों ने दोनों की शादी करने का फैसला किया। सोनम आनंद से एक दोस्त के जरिए मिली थी। वह दोस्त दोनों की कॉमन फ्रेंड है। इसके बाद सोनम और आनंद के मिलने का सिलसिला चालू हुआ। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। वहीं आनंद ने तो पहले महीने में ही सोनम को प्रपोज कर दिया था। इसके चलते अब दोनों की शादी हो चुकी है।
