कपूर खानदान और आहूजा परिवार सोनम और आनंद की शादी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। 7 मई को सोनम कपूर के मेहंदी फंक्शन का आयोजन किया गया था। नीरजा एक्ट्रेस के मेहंदी फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम दिग्गस स्टार शामिल हुए थे। सोनम कपूर सहित मेहमानों ने मेहंदी के फंक्शन को खूब एन्जॉय किया। ऑफ व्हाइट और ग्लोडनिस कलर के लहंगे में नजर आ रही सोनम ने बालों में गजरा भी लगाया हुआ था। कलीरे पहनाने की रस्म होने के बाद सोनम कपूर ने डांस फ्लोर पर धमाल मचाया। सोनम और आनंद के रोमांटिक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाहों में बाहें डालकर सोनम ने आनंद के साथ ठुमके लगाए।

वायरल हो रहे एक वीडियो में सोनम कपूर होने वाले पति आनंद आहूजा को डांस करने के लिए मनाती हुई नजर आ रही है। सोनम आनंद का हाथ पकड़ रही हैं। हालांकि सोनम के साथ पार्टी में आए मेहमान जमकर साथ साथ दे रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में सोनम कपूर और आनंद आहूजा रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। डांस करते हुए सोनम कपूर बीच में शर्म से पानी-पानी हो जाती हैं और वह आनंद आहूजा को हग कर लेती हैं। वीडियो में सोनम कपूर के चाचा संजय कपूर और दोस्त स्वरा भास्कर भी नजर आ रही हैं।

Sonam Kapoor Marriage Live Updates: बरात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा सिख रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। सोनम की शादी के कार्यक्रम के बाद आज ही मुंबई के फाइव स्टार होटल द लीला में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है। खबरों की मानें तो सोनम कपूर की शादी में कुछ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे, जबकि पार्टी में बॉलीवुड के स्टार्स शरीक होंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में स्वरा भास्कर और करीना कपूर खान भी है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था।