बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा फेमिना मैगजीन के दिसंबर एडिशन के कवर पेज पर नजर आएंगी। मिंट ग्रीन ड्रेस और गोल्डन पट्टी वर्क वाली ड्रेस में साोनाक्षी खूबसूरत लग रही हैं। यह एडिशन मैगजीन का वेडिंग इशू होगा। उन्होंने शूट के लिए कुंदन नेकलेस, मोनोक्रोम विंटेज इयररिंग्स और मांग टिक्का पहना है। ऐसा नहीं है कि हम पहली बार सोनाक्षी को वेडिंग ड्रेस में देख रहे हैं। इससे पहले भी वह कई बार वेडिंग लुक में नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस बार मैगजीन के कवर पेज पर वह जिस लुक में नजर आ रही हैं वह वाकई अब तक का उनका सबसे अलग वेडिंग लुक है।
सोनाक्षी ने खुद यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, “इस महीने के फेमिना इंडिया के लिए कवर गर्ल सोनाक्षी सिन्हा।” सोनाक्षी ने बताया है कि मैगजीन के इस एडिशन के लिए उनका फोटोशूट अर्जुन मलिक ने किया है जबकि उनकी स्टाइलिंग दिव्यंका डिसूजा ने की है। दिलदार सोनाक्षी ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट का नाम भी तस्वीर के साथ पोस्ट किया है। सोनाक्षी के अकाउंट पर सोमवार को तकरीबन 1 बजे पोस्ट की गई इस तस्वीर को 1 घंटे के भीतर तकरीबन 21 हजार लोगों ने लाइक किया। मैगजीन के कवर पेज पर सोनाक्षी सिन्हा का मेकअप भले ही सबसे यूनिक दिखाने की कोशिश की गई हो लेकिन इसे टैग दिया गया है, “मुझे सबसे ज्यादा सादा मेकअप चाहिए।”
वर्किंग फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल ही में अभिनय सिन्हा निर्देशित फिल्म फोर्स-2 में नजर आई थीं। 18 नवंबर दिन शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने एक रॉ (रिसर्च एनालिसिस विंग) ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। उनके विपरीत किरदार में बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम थे जिन्होंने मुंबई पुलिस के एक ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘फोर्स-2’ ने पहले ही दिन खाता खोलते हुए 6 करोड़ रुपए की कमाई की।
50 करोड़ रुपए के बजट वाली यह फिल्म, 2011 में 30 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म फोर्स का सीक्वल थी। हालांकि पिछली बार की तुलना में फिल्म पर लगभग 25 करोड़ रुपए का खर्च किया गया। फिल्म में पिछली बार जहां जॉन के विपरीत जेनेलिया डिसूजा देशमुख नजर आई थीं, वही इस बार फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं।

