बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जहीर इकबाल से शादी करके सभी को शॉक्ड कर दिया। एक्ट्रेस की शादी को लेकर काफी बवाल मचा था। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। वहीं, उनकी शादी में भाई लव और कुश सिन्हा नहीं गए थे। शत्रुघन सिन्हा ने बेटी की शादी को लेकर कहा था कि उनको भी इसकी जानकारी नहीं थी। उनका मानना था कि आज कल के बच्चे पूछते नहीं सिर्फ बताते हैं। हालांकि, बाद में वो वेडिंग फंक्शन में वाइफ के साथ पहुंचे थे। इसके बाद सभी अफवाहों पर विराम लग गया था। हालांकि, शादी के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर से चर्चा में तब आई जब खबरें सामने आई कि उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है। ऐसे में अब इस मामले पर सोनाक्षी ने दो टूक जवाब दिया है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में हॉटरफ्लाई से बात की और इस दौरान बातचीत में कहा कि उन्होंने कभी धर्म के बारे में चर्चा ही नहीं की। वो एक-दूसरे के कल्चर का आदर करते हैं और समझते हैं। सोनाक्षी कहती हैं कि जहीर अपनी परंपराओं का पालन करते हैं और वो अपने घर के ट्रेडिशन को मानती हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि जहीर आकर दिवाली की पूजा में बैठते हैं और वो खुद उनकी नियाज में बैठती हैं। उनके लिए बस यही मायने रखता है।

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा कि शादी करने का सबसे अच्छा तरीका स्पेशल मैरिज एक्ट है। इस एक्ट के तहत उन्हें एक हिंदू महिला को अपना धर्म बदलना नहीं पड़ता है और एक मुस्लिम पुरुष को मुस्लिम रहने का हक मिलता है। एक्ट्रेस का मानना है कि इस तरह से दो प्यार करने वाले लोग खूबसूरत बंधन में बंध सकते हैं। उनसे कभी कोई सवाल नहीं पूछा गया कि क्या वो धर्म परिवर्तन करने जा रही हैं? सोनाक्षी का कहना था कि वो एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर ने पिछले साल की थी शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने 23 जून, 2024 को शादी की थी। दोनों ने 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इनकी मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। इस मुलाकात का श्रेय सलमान खान को जाता है। इसी पार्टी में दोनों की दोस्ती हो गई थी। इस बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों को प्यार हो गया। हालांकि, इस बीच कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते पर बात नहीं की लेकिन, बी-टाउन के गलियारों में दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा। आपको बता दें कि जहीर और सोनाक्षी साथ में फिल्म ‘डबल एक्स एल’ में काम कर चुके हैं। इसमें हुमा कुरैशी भी नजर आई थीं। फिल्म को 2022 में रिलीज किया गया था।

इसके अलावा अगर सोनाक्षी सिन्हा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जए तो तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘काकुड़ा’ में देखा गया था। इसमें वो रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ नजर आई थीं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर स्ट्रीम किया गया था। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर नजर डाली जाए तो वो जल्द ही ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ में परेश रावल और सुहैल नय्यर के साथ दिखाई देने वाली हैं।

‘हम दोनों को बच्चे पसंद हैं…’, सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल कब देंगे गुड न्यूज? शादी के 4 महीने बाद किया खुलासा