सोनम कपूर ने शादी के तुरंत बाद इंस्टाग्राम अकाउंट में अपना नाम बदल कर सोनम कपूर आहूजा कर लिया है। सोनम के नाम बदलने के बाद उन्हें फैन्स की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। अब सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम बदल लिया है। सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलने का कारण भी खुद आनंद की पत्नी यानी की सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया है। आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम बदलकर आनंद एस आहूजा कर लिया। आनंद ने पत्नी सोनम के नाम के एस वर्ड को बीच में लगाया है।

डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा, ”मैंने हमेशा से फेनमिस्ट को बरकार रखा है। मैंने अपना नाम बदला क्योंकि मैं ऐसा करना चाहती थी। सच्चाई यही है कि मेरे पिता का सरनेम कपूर है, इसलिए मैंने दोनों को बनाए रखा है। हमारे परिवार का हिस्सा होने के नाते आनंद ने भी अपना सरनेम बदल लिया है। लेकिन किसी ने भी इस बारे में नहीं लिखा। मेरे पति और उनके परिवार ने मुझे मेरा सरनेम बदलने के लिए नहीं कहा था। अपनी ईच्छानुसार ही आनंद ने भी अपना नाम बदला है। हम दोनों ही अपने पिता के नाम को रखा चाहते हैं, इसलिए यदि हम उन्हें (पिता) सम्मान देते हैं तो ठीक उसी तरह मुझे भी अपने पति को सम्मान देना चाहिए। यह मेरा व्यक्तिगत फैसला है। यदि कोई इंसान इस बारे में कुछ कहता है तो यह पूरी तरह से बकवास है।” पिछले कुछ दिनों से अफवाह है कि सोनम कपूर पति आनंजद आहूजा के साथ लंदन शिफ्ट हो जाएंगी। लंदन और मुंबई के बीच आवा-गमन करेंगी। सोनम ने लंदन शिफ्ट होने के सवाल पर कहा, ”लेकिन मैं हमेशा से ही लंदन में हूं(हंसते हुए) किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। मैं वहां पर तीन-चार महीने से थी उसके बाद मुंबई। यह इसी तरह चलता रहेगा।”

सोनम कपूर ने हाल ही में कान्स के रेड कारपेट पर अपना जलावा बिखेरा था। सोनम की रेड कारपेट की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘वीरे दी’ वेडिंग 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर ने भी स्क्रीन शेयर की है। इसके अलावा सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाली हैं। फिल्म में सोनम कपूर के साथ पिता अनिल कपूर लीड भूमिका में नजर आएंगे।