Smrity Sinha On Akanksha Puri Statement: भोजपुरी सिनेमा में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर खेसारी लाल यादव के साथ म्यूजिक वीडियो, फिल्म या फिर पब्लिक अपीयरेंस की वजह से हेडलाइन्स में रहती हैं। ऐसे में इन दिनों वो अपने एक स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने भोजपुरी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद नया बवाल खड़ा हो गया। आकांक्षा के बयान पर भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने जनसत्ता.कॉम से बात करते हुए आकांक्षा के बयान पर कहा कि इन लोगों के पहचानता कौन हैं और इनकी औकात क्या है?

दरअसल, आकांक्षा पुरी हाल ही में बजुका प्राइम के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी में अपना करियर बनाने से लेकर कई टॉपिक्स पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘भोजपुरी की फीमेल एक्टर्स शायद वो मुझसे जल तो रही ही होंगी। क्योंकि उनकी…शायद सॉन्ग पर भी इतने व्यूज नहीं आए, जितनी मेरी बीटीएस स्टोरीज को आ जाते हैं। प्लस वहां देखिए बजट बहुत कम है जो हमारा हर दिन यहां लेते हैं एक गाने का वहां उतने बजट में पूरा गाना शूट हो जाता है तो उन लोगों के लिए हम लोगों को अफॉर्ड करना थोड़ा मुश्किल है।’ इसके साथ ही आकांक्षा पुरी ने भोजपुरी में काम करने को लेकर कहा, ‘भोजपुरी में मैं बहुत ज्यादा तो काम नहीं करना चाहती हूं। क्योंकि मेरा लॉस हो जाएगा।’

स्मृति सिन्हा ने लगाई आकांक्षा पुरी को फटकार

अब आकांक्षा पुरी के इसी बयान पर भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा गुस्सा निकाला। उन्होंने जनसत्ता.कॉम से बात करते हुए प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती हूं। देखिए अफॉर्ड की बात है तो इनको कुत्ता नहीं पूछता है। कौन हैं ये लोग। कौन है आकांक्षा पुरी?’ इसके साथ ही भोजपुरी हीरोइन के जलने वाले बयान पर कहा, ‘इनकी औकात क्या है? अगर बाजार में नंगे आकर खड़े हो जाएंगे तो काहे नहीं आएंगे व्यूज। देखें हैं मैंने इनके वीडियोज कैसे-कैसे होते हैं। मैं ऐसे लोगों पर बोलकर पब्लिसिटी नहीं देना चाहती, जिसको कोई जानता ना हो, जिसके साथ खेसारी लाल और पवन सिंह का नाम जुड़ेगा, उसे लोग अपने आप ही ना देखेंगे। वरना इनको जानता कौन है।’

आकांक्षा पुरी के भोजपुरी गाने और फिल्म

गौरतलब है कि आकांक्षा पुरी ने भोजपुरी में खेसारी लाल यादव के साथ कई म्यूजिक वीडियोज और एक फिल्म में काम किया है। अगर म्यूजिक वीडियोज की बात की जाए तो इसमें ‘सरसों के तेलवा’ और ‘चुम्मा चुम्मा’ जैसे गाने शामिल हैं। इसके साथ ही आकांक्षा ने खेसारी के साथ एक फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ में काम किया है। ट्रेंडिंग स्टार के साथ आकांक्षा पुरी शानदार बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है। इसके अलावा आकांक्षा ने भोजपुरी की हनी सिंह कहे जाने वाले नीलकमल सिंह के साथ होली सॉन्ग ‘आग लगा दी’ में काम किया था।

इन दिनों आकांक्षा पुरी का एक और स्टेटमेंट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मीका सिंह के शो ‘स्वयंवर मीका दी वोहटी’ को लेकर कहा था कि वो और मीका दोनों ही मनी माइंडेड हैं और बहुत पैसे कमाए थे।