बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath) को लेकर चर्चा में हैं। इसे 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके जरिए वो एक बार फिर से एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। इसी बीच एक्टर के हाथ एक और फिल्म हाथ लग गई है। वो कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन की हिट फिल्म ‘सिंघम’ की फ्रैंचाइजी में नजर आने वाले हैं। दापिका पादुकोण के बाद ‘सिंघम अगेन’ में टाइगर की एंट्री हुई है। इससे उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है।

फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक पोस्टर अजय देवगन ने शेयर किया है। पोस्ट में उनकी बैक टू बैक तीन फोटोज देखने के लिए मिल रहे हैं। इन पोस्टर्स को खुद टाइगर ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्टर ने इसे शेयर करने के सात ही लिखा, ‘ACP सत्या रिपोर्टिंग ऑन ड्यूटी सिंघम सर।’ वहीं, अजय देवगन ने इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘स्क्वाड और भी मजबूत हो गया है, वेलकम टू द टीम एसीपी सत्या।’ फैंस उनके लुक काफी पसंद कर रहे हैं और एक्टर का लुक भी काफी दमदार देखने के लिए मिल रहा है।

टाइगर का दिखा गजब लुक

अब अगर सोशल मीडिया पर जारी किए गए पोस्टर में टाइगर के लुक की बात की जाए तो इसमें देखा जा सकता है कि वो पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में बंदूक और चारों तरफ आग दिखाई दे रही है। साथ एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। इसमें वो पुलिस के किरदार में काफी जच रहे हैं। उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन भी देख सकते हैं। इस पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘omg ये क्या सरप्राइज था।’ दूसरे ने लिखा, ‘बस कॉमेडी मत कर देना टाइगर भाई… बाकी तो रोहित भाई संभाल लेंगे।’ इसी तरह से लोग उनके पोस्टर को देखकर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही फैंस उनकी एंट्री के बाद उन्हें फिल्म में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

सामने आ चुका दीपिका पादुकोण का लुक भी

आपको बता दें कि इससे पहले ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण की शक्ति शेट्टी के किरदार में एंट्री हुई थी। इससे उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का लुक नवरात्री के पहले दिन ही शेयर किया गया था। इसमें उनका भी जबरदस्त लुक देखने के लिए मिला था। वहीं, अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए तो अब ये मल्टी स्टारर फिल्म बन गई है। इसमें ना केवल अजय देवगन स्टारर बल्कि अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी इसका निर्देशन कर रहे हैं।