सिंगर सोनू निगम और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान दोनों ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। पिछले कुछ समय से ये दोनों ही सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ सोनू निगम ‘भूल भुलैया 3’ और ‘वनवास’ जैसी फिल्मों में अपने गानों को लेकर छाए हुए हैं, तो वहीं एआर रहमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर दोनों ने साथ में कई बार काम भी किया है। अब एक इंटरव्यू में सोनू ने बताया है कि रहमान काम के बीच अपने पर्सनल रिश्ते को नहीं आने देते हैं। वो शुरू से ही काफी प्रोफेशनल रहे हैं।

किसी के साथ घुलते-मिलते नहीं

दरअसल, ओ2 इंडिया के साथ बातचीत करते हुए सोनू निगम ने एआर रहमान को लेकर कहा कि उनके कोई रिश्ते नहीं हैं, वो उस तरह के इंसान ही नहीं हैं, जिनके रिश्ते हों। वो किसी के साथ घुलते-मिलते नहीं। कम से कम मैंने तो ऐसा नहीं देखा। शायद वो अपने पुराने दोस्तों के साथ मिलनसार हों, जो उन्हें दिलीप के रूप में जानते हैं, लेकिन मैंने उन्हें किसी से घुलते-मिलते या रिश्ते रखते नहीं देखा है, वो फ्रेंडली इंसान नहीं हैं, वह सिर्फ अपना काम करना पसंद करते हैं।

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना और चुम दरांग को टिकट टू फिनाले ठुकराना पड़ा भारी, ‘बिग बॉस’ ने घरवालों को दी ये सजा

एआर रहमान की पर्सनालिटी है यूनिक

सोनू निगम ने अपने इस इंटरव्यू में एक किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वो यूएस के टूर पर रहमान के साथ गए थे। पूरे टूर में दोनों के बीच बस हाय-हैलो हुई। सिंगर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि गॉसिप कैसे करते हैं और ये कोई बुरी बात नहीं है। वह ऐसे ही हैं, वह मेरे बारे में या किसी और के बारे में कुछ नहीं जानना चाहते और वह नहीं चाहते कि किसी और को उनके बारे में कुछ पता चले। उनकी पर्सनालिटी यूनिक है।

किसी के बारे में नहीं कहते बुरा

सोनू निगम ने आगे कहा कि वो बहुत इज्जतदार शख्स हैं, जो किसी के बारे में बुरा नहीं कहते। रहमान सिर्फ अपने काम, इबादत पर ध्यान देते हैं। वो अपना काम करते हैं और इबादत करते हैं, वह किसी के साथ बुरा व्यवहार नहीं करते, न ही किसी का दिल दुखाएंगे। इन सभी बातों से वह बहुत दूर हैं। वो अपने परिवार के करीब हैं, लेकिन उन्हें किसी और के साथ फ्रेंडली होते नहीं देखा। इसके साथ ही सिंगर ने बताया कि जब पहले प्रोजेक्ट में दोनों ने साथ काम किया था तब रहमान ने उन्हें ऑर्डर देने के बजाए जैसे वो चाहें वैसे गाने की इजाजत दे दी थी। इस बात से सिंगर खुद बहुत हैरान थे।