Neha Kakkar Tik Tok Video: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ एक बेहतरीन आवाज के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में उनका एक Tik Tok वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को फैंस इतने पसंद कर रहे हैं कि अब तक 2 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं लगभग 2 लाख कमेंट्स आ चुके हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नेहा कक्कड़ कह रही हैं- ‘जब तक बेटा मम्मी बोले तब तक बेटा तेरा है, अब तेरा बेटा डार्लिंग बोले अब तेरा बेटा मेरा है।’ नेहा के इस बात को बोलने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। नेहा के इस वीडियो पर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को काफी क्यूट बता रहे हैं।

बता दें नेहा कक्कड़ ना सिर्फ अपने गाने को लेकर फेमस हैं बल्कि टिकटॉक वीडियो को लेकर भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं है। वह लगातार टिकटॉक वीडियो बनाती रहती हैं जिसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। इन वीडियो के उनके फैंस काफी दीवाने हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर भी नेहा 28 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स के साथ मौजूद हैं। वहीं टिकटॉक पर 10 मिलियन से भी ज्यादा लोग उनको फॉलो करते हैं।

मालूम हो कि नेहा रिएलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन- 2 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। वहीं साल 2008 में द रॉक स्टार नाम की एलबम के जरिए म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। उनके भाई टोनी कक्कड़ एक मशहूर संगीतकार हैं। दोनों के कई गाने यूट्यूब पर खूब सुने जाते हैं। इसके साथ ही साल 2013 में नेहा ने फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ के लिए धतिंग नाच गाना गाया, जिसे काफी पसंद किया गया था।