भारत ही नही पूरे विश्व में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का नाम आते ही खलबली मच गई है। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उनकी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल फोटो में कनिका कपूर, प्रिंस चार्ल्स के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं।
#KanikaKapoor infectionpic.twitter.com/2S3UGpQncG
— Scientist (@OfficeVGM) March 25, 2020
इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद कुछ लोग बिना सोचे समझे कनिका कपूर को ट्रोल करने लगे। रिपोर्ट्स की मानें तो वायरल हो रही ये तस्वीरें 2015 की हैं। कनिका कपूर तस्वीरों में नारंगी रंग की पोशाक में नजर आ रही हैं।कनिका कपूर 2015 में प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला द्वारा आयोजित एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थी। मालूम हो कि फिलहाल प्रिंस चार्ल्स के सेहत की देखरेख डॉक्टरों के टीम के द्वारा की जा रही है।
प्रिंस चार्ल्स के टीम की तरफ से एक बयान जारी करके कहा गया है कि फिलहाल प्रिंस चार्ल्स की सेहत बिल्कुल ठीक है उनकी अच्छे से देखरेख की जा रही है। प्रिंस चार्ल्स वायरस की चपेट में कैसे आए इस बात की जानकारी मिल पाना मुश्किल है क्योंकि इस दौरान प्रिंस चार्ल्स का कई लोगों से मिलना जुलना हुआ था। वहीं अगर कनिका कपूर की बात करें तो फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए यह कदम जरूरी है। अगर 21 दिन का लॉक डाउन नहीं किया गया तो फिर देश को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस वक़्त देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। वहीं 600 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

