म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान (AR Rahman) करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सिंगर के गानों को काफी पसंद किया जाता है। उनकी गायिकी कमाल की होती है। संगीत में उनका अमिट योगदान है, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार यहां तक ऑस्कर भी अपने नाम कर चुके हैं।

इतना ही नहीं सिंगर के नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। एआर रहमान ने कई बार अंतरराष्ट्रीय पहचान के साथ हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। ऐसे में सिंगर ने हॉलीवुड के हालातों को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि हॉलीवुड में जगह बनाना कितना मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि कैसे एक आउट साइडर के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है।

हॉलीवुड को लेकर क्या बोले ए आर रहमान

फोर्ब्स के साथ एक इंटरव्यू में ए आर रहमान ने बताया कि “मैंने भले ही 127 घंटे, मिलियन डॉलर आर्म और पेले सहित अन्य कार्यक्रम किए हैं। लेकिन एक भारतीय ऑस्कर विजेता संगीतकार के रूप में, मैं अक्सर खुद को हॉलीवुड में खोया हुआ पाता हूंं। मैं बहुत सारी भारतीय फिल्में कर रहा हूं। मुझे भारतीय फिल्में करना पसंद है। मुझे गर्व है। लेकिन मुझे मैं कुछ ऐसा भी करना चाहता हूं, जिसका भारत से कोई संबंध ही ना हो। लेकिन हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना बहुत कठिन है।”

वहां काम करना बहुत मुश्किल

सिंगर ने आगे कहा कि “वहां सभी स्थान पहले ही ले लिए गए हैं। हॉलीवुड में चीजें हासिल करना बहुत ही मुश्किल है। हमें सिर्फ अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। हर इंडस्ट्री में कोई न कोई परेशानी होती है, लेकिन हॉलीवुड में मैंने काफी दिक्कतों का सामना किया है। आप ऐसे समझ लीजिए कि हॉलीवुड एक कबूतर का पिंजरा है, जिसमें आपको डाल दिया गया है। जिसमें आपको बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है लेकिन जल्दी से लोग आपके काम का सम्मान नहीं करते हैं।”

बता दें कि ए आर रहमान ने साल 2020 में खुलासा किया था कि बॉलीवुड में एक गुटबाजी के चलते उन्होंने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा था एक गिरोह है जो उनके बारे में कुछ झूठी अफवाहें फैलाता है।