Simmba Box Office Collection Day 7: रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिंबा बेहतरीन कमाई के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सिनेमाघरों में अपने 7वें दिन भी फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में रणवीर सिंह एख पुलिसवाले की भूमिका में हैं जो कि पहले बेइमान होता है लेकिन हालातों के चलते उसका ईमान जाग उठता है। गुरुवार को छठे दिन तक इस फिल्म ने देशभर में 124 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। अब फिल्म का पहला सप्ताह पूरा हो गया है।

शुक्रवार 28 दिसंबर यानी कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 20.72, शनिवार को फिल्म ने 23.33 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 31.06 करोड़ रुपए कमाए थे। सोमवार को फिल्म ने 21.24 करोड़ और मंगलवार को फिल्म ने 28.19 करोड़ रुपए कमाए। वहीं बुधवार को फिल्म ने 14.49 करोड़ रुपए की कमाई की। गुरुवार की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 151 करोड़ रुपए हो गया है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने बिग बैंग धमाका कर दिखाया है। रणवीर सिंह की सिंबा वीकडेज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके अलावा साल 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी सिंबा ही है। पहले नंबर में रणबीर कपूर की संजू है।

मुंबई में भी फिल्म ने शानदार कमाई की है। फिल्म मुंबई में ऐसे पैसे बटोर रही है जो कि किसी ड्रीम जैसा है। 5 दिन के अंदर ही फिल्म ने यहां 45 करोड़ के लगभग कमा लिए। मुंबई सर्किल में शुक्रवार को फिल्म ने 7.77 करोड़, शनिवार को 9.11 करोड़, रविवार को 12.13 करोड़, सोमवार को 8.16 करोड़ और मंगलवार को फिल्म ने 9.48 करोड़ रुपए कमाए। ऐसे में फिल्म ने 46.65 करोड़ रुपए कमाए। इसके अलावा रणवीर-सारा की फिल्म ने इंटरनेशनल मार्किट में भी तहलका मचाया हुआ है।

Live Blog

16:40 (IST)04 Jan 2019
तरण आदर्श का ट्वीट

सिंबा रोहित शेट्टी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कुल 250 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। फिल्म ने 5 दिनों के भीतर ही 100 करोड़ की कमाई कर ली थी, जबकि 7 दिनों में फिल्म ने 150 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

15:54 (IST)04 Jan 2019
पहले वीक की कमाई

रणवीर सिंह की सिंबा का अब दूसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है। ऐसे में जानिए फिल्म ने पहले वीक में कितने करोड़ रुपए का किया कारोबार-

15:12 (IST)04 Jan 2019
ओपनिंग वीक की कमाई

रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ 75 लाख रुपए की ओपनिंग के साथ अभी टिकी हुई है। फिल्म की पहले वीक में कमाई 151 करोड़ रुपए के आसपास हो गई है।

14:37 (IST)04 Jan 2019
रोहित शेट्टी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

सिंबा रोहित शेट्टी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कुल 250 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

14:10 (IST)04 Jan 2019
2018 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

सिंबा ने पहले वीक में भारत में शानदार कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। पहले नंबर पर रणबीर कपूर की संजू है।

13:33 (IST)04 Jan 2019
रणवीर सिंह की सिंबा का जलवा

रणवीर सिंह की सिंबा की कमाई में गुरुवार को करीब 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि कुल कमाई 235 करोड़ रुपए की हो सकती है।

12:48 (IST)04 Jan 2019
रणवीर के फैन्स खुश

रणवीर सिंह की सिंबा पहले वीकेंड में 150 करोड़ रुपए की कमाई करने में सफल रही है। इस बात से खुश रणवीर के फैन्स सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

12:13 (IST)04 Jan 2019
जीरो की हार से परेशान शाहरुख के फैन्स

रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है तो वहीं शाहरुख खान के फैन्स जीरो से हताश होने के बाद सिंबा को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म टाइगर श्रॉफ की फिल्म को भी पछाड़ नहीं पाई है।

11:40 (IST)04 Jan 2019
सिंबा ही नहीं इन फिल्मों ने भी जबरदस्त कमाई

रणवीर सिंह की सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसके अलावा कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। जानिए पांच सबसे ज्यादा ओपनिंग डे पर कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में-

11:09 (IST)04 Jan 2019
शाहरुख के फैन्स परेशान

रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल हो रही है। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की जीरो की कमाई पर ब्रेक लग गया है। इस बात से परेशान शाहरुख खान के फैन्स सिंबा को बकवास फिल्म बता रहे हैं। फिल्म समीक्षकों को भी पेड क्रिटिक्स करार दे रहे हैं।

10:37 (IST)04 Jan 2019
सिंबा के आगे फ्लॉप जीरो

रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए की कमाई करने में सफल रही है तो वहीं शाहरुख खान की जीरो फ्लॉप हो गई है। 200 करोड़ के बजट से तैयार जीरो 97 करोड़ रुपए की ही कमाई कर सकी है।

10:09 (IST)04 Jan 2019
कुल कलेक्शन

रणवीर सिंह की सिंबा नए साल में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है। फिल्म को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म कुल कलेक्शन 235 करोड़ रुपए का कर सकती है।

09:35 (IST)04 Jan 2019
150 करोड़ में एंट्री

रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 150 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म के मार्निंग शोज में 20 प्रतिशत, दोपहर के शोज में 35-40 प्रतिशत. शाम और रात के शोज में 55-60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। फिल्म ने गुरुवार को 12 करोड़ रुपए की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 151 करोड़ 3 लाख रुपए हो गई है।