दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हो चुकी है लेकिन उनकी शादी से सिख समुदाय नाराज़ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद कारज (सिख रिवाज से शादी) के लिए जोड़े को गुरुद्वारा जाना था, लेकिन गुरु ग्रंथ साहिब को ही इटली के होटल में मंगवा लिया गया। वहां सिख समुदाय ने कहा है कि भारत में अकाल तख्त से इसकी शिकायत की जाएगी।
दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर को पहले कोंकणी रीति रिवाज से इटली में शादी की, उसके बाद 15 नवंबर को इस कपल ने सिंधी रीति रिवाज से आनंद कारज की रस्में पूरी की।
इटली में शादी के बाद रविवार की सुबह दोनों मुंबई पहुंचे, जहां पारंपरिक परिधान में यह जोड़ा काफी खूबसूरत नजर आ रहा था। दोनों जल्द ही रिसेप्शन पार्टी भी देने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में होगा जहां दीपिका के परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे। वहीं दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में होगा जिसमें करीबी लोगों के साथ बॉलिवुड सितारे शामिल होंगे।
6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका-रणवीर हमेशा के लिए एक-दूसके के हो गए हैं। 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी रचाई। 15 नवंब को सिंधी रिवाजों से शादी करेंगे। कहा जाता है कि दीपिका और रणवीर के बीच साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ से नजदीकियां बढ़ी थीं। फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री शानदार थी। यही कारण है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल हुई थी। दीपिका-रणवीर ने ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं।