पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद पेरेंट्स बुरी तरह से टूट गए थे। बेटे की मौत के कुछ समय के बाद ही उन्होंने छोटे बेटे शुभदीप से दुनिया को मुखातिब कराया। शुभदीप को छोटा सिद्धू मुसेवाला कहा जाता है। वो जन्म के बाद से ही इसी नाम से फेमस है। ऐसे में जन्म के 8 महीने बाद ही बलकौर सिंह ने छोटे बेटे का चेहरा दिखाया। फैंस शुभदीप का चेहरा देखने के बाद प्यार उड़ेलने से खुद को रोक नहीं पाए। ऐसे में अब सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसके अन्नप्राशन की रस्म हो रही है। शुभदीप का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शुभदीप को उनके पिता और मां ने एक चौकी पर बिठा रखा है। घर लोग अन्नप्राशन की रस्म को पूरा करते हुए बारी-बारी खाना टेस्ट करवा रहे हैं। सभी खूब प्यार और दुलार कर रहे हैं। शुभदीप के सामने प्लेट में मिठाई, दूध और खाने की बाकी चीजें रखी हुई है। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद सिद्धू मूसेवाला को याद कर रहे हैं और भावुक हो गए हैं।

इतना ही नहीं, फैंस छोटे सिद्धू की लंबी उम्र के लिए दुआ भी कर रहे हैं। साथ ही बुरी नजर से बचे रहने की कामना कर रहे हैं। इसके साथ कई फैंस तो उनकी तुलना सिद्धू मूसेवाला से कर रहे हैं कि वो एकदम हूबहू सिंगर के जैसे ही दिखते हैं।

सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर कर दी थी हत्या

मालूम को हो कि सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी फेसबुक पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। सिंगर की मौत की प्लानिंग काफी समय से चल रही थी, जिसे 29 मई, 2022 को अंजाम दिया गया था। सिद्धू की मौत के बाद परिवार बुरी तरह से टूट गया था। इस हत्याकांड के 22 महीने बाद बलकौर सिंह शुभदीप के पिता बने। सिद्धू मूसेवाला की मां ने 58 साल की उम्र में शुभदीप को जन्म दिनया था।

आपको बता दें कि बीते दिन ही बलकौर सिंह ने छोटे बेटे शुभदीप की पहली झलक दिखाई, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तुलना सिद्धू मूसेवाला से करने लगे। सबका कहना है कि वो अपने बड़े भाई के जैसे हूबहू दिखते हैं। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।