बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बी टाउन के गलियारों में उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की खूब चर्चा होती है। इन दिनों एक्टर के फैंस उनकी अपकमिंग मूवीज की राह बेसब्री के साथ देख रहे हैं। सिद्धार्थ के फैंस के लिए 16 जनवरी का दिन थोड़ा स्पेशल है, क्योंकि इस दिन एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया में मूवी की सफलता का अंदाजा कलेक्शन से लगाया जाता है।

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2012 की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने 14 साल के करियर में कई बिग बजट फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता देखकर शायद आपको भी हैरानी हो सकती है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में

फिल्मी दुनिया में चुनिंदा सितारों की एंट्री ग्लैमरस जरूर होती है, लेकिन शुरुआती सफलता को लगातार बरकरार रखना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ काफी हद तक सिद्धार्थ के साथ भी हुआ। एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और सोशल ड्रामा समेत अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम करने के बाद भी उनकी कुछ मूवीज को ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली।

14 साल के करियर में सिद्धार्थ ने बड़ी संख्या में फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं, उनकी ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों का प्यार भी मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मूवीज को सेमी हिट का दर्जा दिया गया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद उनकी एक सबसे बड़ी हिट फिल्म साल 2014 में आई और इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

  • एक विलेन (2014)– सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की सबसे बड़ी हिट एक विलेन को माना जाता है। श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 105.62 करोड़ रहा।
  • कपूर एंड सन्स (2016)– मल्टीस्टारर फिल्म कपूर एंड सन्स को काफी पसंद किया गया। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोग आज भी ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 73.92 करोड़ रहा। सिद्धार्थ की एक्टिंग को भी फिल्म में खूब सराहा गया।
  • शेरशाह (2021)– इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर उतारा गया था, और यह ओटीटी की हिट मूवी में शामिल हुई। इसके बाद सिद्धार्थ ने कई बड़े ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम करना शुरू किया।

बॉक्स ऑफिस पर इतनी फिल्में रही फ्लॉप

जहां हिट्स ने नाम कमाया, वहीं 7 से ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। हालांकि, इन असफलताओं के बावजूद सिद्धार्थ ने कभी प्रयोग करना नहीं छोड़ा। यही वजह है कि आज भी वे इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद एक्टर माने जाते हैं।