टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अपनी खूबसूरती और फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनकी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेटिंग की खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता रहा है, जिसके बाद इनके अफेयर की खबरों को हवा मिली है। ऐसे में अब इन खबरों पर उनके पिता और श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी ने रिएक्शन दिया है।
दरअसल, राजा चौधरी ने हाल ही में वेब पोर्टल टेलीचक्कर से बात की और इस दौरान उन्होंने बेटी पलक तिवारी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि वो बड़ी हो गई हैं। अब वो बच्ची नहीं रहीं। वो अपने करियर में अच्छा कर रही हैं। वो अपने काम में काफी बिजी हैं। उनका रूटीन सेट हो गया है। पलक के पास राजा से मिलने के लिए टाइम नहीं मिल पाता है। साथ ना रहने की वजह से मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। इसे प्लान करना पड़ता है। लेकिन जब भी वो फ्री होती हैं तो पापा से मिलती हैं।
राजा बताते हैं कि जब पलक उनसे नहीं मिल पाती हैं तो वो अक्सर फोन पर बात कर लिया करते हैं। वहीं, राजा भी बेटी को सोशल मीडिया पर देख ही लेते हैं। वो बेटी को बेहतरीन एक्ट्रेस मानते हैं और 10 में से 10 नंबर देते हैं। राजा का मानना है कि पलक जो भी करती हैं वो बड़ी ही मेहनत से करती हैं।
डेटिंग की खबरों पर राजा ने दिया रिएक्शन
अंत में राजा चौधरी बेटी पलक तिवारी डेटिंग की खबरों पर भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। उनका मानना है कि वो खुद भी इस उम्र में रहे हैं। यही वो समय है जब बच्चे अपना फैसला खुद ले सकते हैं। वो इससे खुश हैं। पलक के फैसले के साथ राजा उनके साथ हैं। उन्होंने श्वेता तिवारी की भी तारीफ की है उन्होंने पलक को अच्छी परवरिश दी है।