Shubh Promote Hoodie Mocking: कनाडाई पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह अपने फंकी पंजाबी रैप गानों के लिए बहुत पॉपुलर हैं। सिंगर अपने गानों के अलावा अपने विवादों के कारण भी चर्चा में बने रहते हैं। वहीं एक बार फिर शुभनीत का नाम सुर्खियों में आ गया है।

सिंगर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सिंगर के एक कॉन्सर्ट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खालिस्तानी समर्थक ट्विटर हैंडल ‘शेरे पंजाब यूके’ द्वारा एक शेयर किया गया था।

शुभनीत सिंह ने उड़ाया इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक?

दरअसल हाल ही में शुभनीत सिंह का लंदन में एक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। इस कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर एक हुडी दिखाते नजर आ रहे थे, जिसमें सतवंत और बेअंत सिंह द्वारा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या को दिखाया गया था।

सिंगर की हो रही आलोचना

वीडियो वायरल होने के बाद सिंगर की कड़ी आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इस वीडियो को देखने के बाद दावा किया जा रहा है कि शुभनीत एक युवा लड़का है जिसे इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि राजनीति वास्तव में कैसे काम करती है। हालांकि अभी तक इस मुद्दे पर न तो शुभ और न ही उनकी टीम की ओर से कोई बयान सामने आया है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सिंगर ने जो हुडी दिखाई थी, उसमें इंदिरा गांधी का चित्रण नहीं था, बल्कि उस पर पंजाब का नक्शा था और जिलों को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया गया। वहीं हुडी बनाने वाले ‘अकाल क्लॉथिंग’ नाम के लेबल ने भी अपने उत्पादों को गलत तरीके से प्रचारित करने के लिए शुभ का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सिंगर का नाम विवादों में आया है। इससे पहले भारत-कनाडा विवाद के दौरान भी शुभनीत का नाम चर्चा में आया था। सिंगर के कई शो रद्द कर दिए गए थे। इसके अलावा शुभनीत सिंह पर खालिस्तानी मुद्दों का समर्थन करने क भी आरोप लग चुका है।