Shreyas Talpade Heart Attack Upatdes: श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) इन दिनों फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच एक्टर से जुड़ी जानकारी सामने आई कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान दिल दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां, उनका इलाज हो रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए। उनकी तबीयत अब कैसी है ये जानने के लिए लोग बेकरार हैं। उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच श्रेयस की वाइफ दीप्ति ने एक्टर के हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत कैसी है।
श्रेयस तलपड़े की वाइफ दीप्ति ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने स्टेटमेंट जारी कर जानकारी दी है, जिससे फैंस ने राहत भरी सांस ली है। दीप्ति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट दिया और लोगों का आभार जताते हुए लिखा, ‘मेरे पति की हेल्थ को लेकर जो कुछ भी हुआ और इसके लिए फैंस ने जो चिंता जताई और उनके ठीक होने की कामना की उसके लिए आप सभी का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। मैं आप लोगों के साथ उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट साझा कर रही हूं कि अब उनकी हालत स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। मेडिकल टीम ने समय पर ट्रीटमेंट दिया है और उन्हेंने भी अच्छा ख्याल रखा है। उनके भी हम आभारी हैं। मैं आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करना चाहती हूं। क्योंकि उनकी रिकवरी हो रही है और आपका सपोर्ट हमारी ताकत है।’
आपको बता दें कि 14 दिसंबर को एक्टर श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद हर कोई परेशान हो गया। 47 साल के एक्टर को जब दिल का दौरा पड़ा तो वो बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। मुंबई के अंधेरी वेस्ट के बेलेव्यू में वह भर्ती हैं और वहीं इनका इलाज चल रहा है।
दीप्ति की पोस्ट पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
इसके साथ ही अगर दीप्ति तलपड़े की पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो इस पर कइयों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा, ‘ख्याल रखिए। उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘सब ठीक होगा। भगवान की कृपा आप दोनों पर है।’ तीसरे ने लिखा, ‘पुष्पा अपना ख्याल रखो। जल्द ठीक हो।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘वो जल्द ही ठीक होंगे। हमारी प्रार्थना और दुआ उनके साथ है।’