कई बार बॉलीवुड स्टार्स की बचपन की फोटोज देखकर उनको पहचान पाना काफी मुश्किल हो जाता है। कुछ इसी तरह ये बच्ची भी है। फोटो में तो आपको ये एक छोटी सी बच्ची नजर आ रही हैं लेकिन, आज वो 41 साल की हो गई हैं या यूं कहें कि आज उनका 41वां जन्मदिन हैं। फोटो में दिख रही बच्ची आज फिल्म जगत की स्टार सिंगर हैं, जिनकी आवाज पर सलमान, शाहरुख तक थिरक चुके हैं। उन्होंने 1100 से ज्यादा गाने गाए हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं फोटो में दिख रही बच्ची कौन हैं और उनके बारे में।

अपनी मखमली आवाज के लिए जानी जाने वाली ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि श्रेया घोषाल हैं। उन्होंने 6 साल की उम्र में गायिकी में करियर की शुरुआत कर दी थी। सिंगर ने पहली बार स्टेज पर गाना गाया था और आज इस कदर उनकी फैन फॉलोइंग है कि अमेरिका में उनके नाम से एक दिवस मनाया जाता है और सिंगर ने फिल्मों में गायिकी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘देवदास’ से की थी।

श्रेया घोषाल आज 41 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 12 मार्च, 1984 को पश्चिम बंगाल के बेहरामपुर के मुर्शिदाबाद में हुआ था। उन्होंने सिंगिग की शुरुआती शिक्षा अपनी मां से ही ली थी। इस लिहाज से एक्ट्रेस की पहली गुरु उनकी मां ही थीं। उस समय उनकी उम्र महज 6 साल की थी, जब उन्होंने पहली बार किसी स्टेज शो में गाना गाया था। श्रेया बचपन से ही सिंगर बनना चाहती थीं। सिंगर ने चार साल की उम्र से ही गायिकी के गुर सीखने शुरू कर दिए थे। श्रेया घोषाल बचपन से ही छोटे-मोटे कार्यक्रमों में गाने लगी थीं और उनकी सिंगिंग का जादू भी चल पड़ा था। उनकी आवाज के लोग कायल होने लगे थे। लेकिन, उनकी लाइफ में पहला बड़ा मौका तब हाथ लगा जब उन्हें रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में गाने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यहां से उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुले।

बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म से मिला ब्रेक

श्रेया घोषाल जब 16 साल की थीं तो उनको बॉलीवुड फिल्मों में गाने के लिए पहला ब्रेक मिला था। उन्होंने पहली बार ‘देवदास’ के साथ अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ संजय लीला भंसली ने उनकी आवाज सुनी थी, जिसके बाद उन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दे दिया था। उन्होंने अपनी मां के कहने पर श्रेया घोषाल को ‘देवदास’ में गाना गाने का मौका दिया था। इसमें उनके 5 गाने थे और ये सभी के सभी सुपरहिट रहे। इस फिल्म के गाने आज भी सदाबहार गाने हैं।

कब मनाया जाता है श्रेया घोषाल डे?

आज श्रेया घोषाल अपनी बेहतरीन आवाज के लिए जानी जाती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग ना केवल देश में बल्कि दुनियाभर में हैं। यही वजह है कि सिंगर के नाम का दिवस मनाया जाता है। ये दिवस अमेरिका के एक राज्य में सिंगर के सम्मान में मनाया जाता है। इसे हर साल 25 जून को अमेरिका के ओहायो में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, 2010 में श्रेया घोषाल अमेरिका दौरे के लिए गई थीं। इस दौरान ओहायो के गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड ने ये ऐलान कर दिया था कि अब इस दिन को श्रेया घोषाल डे के रूप में मनाया जाएगा। तभी से ये दिवस मनाया जाने लगा।

कौन हैं श्रेया घोषाल के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय? 1406 करोड़ की कंपनी के ग्लोबल हेड, जानें करियर और पढ़ाई-लिखाई की डिटेल