एक्ट्रेस पायल घोष ने सितंबर के महीने में अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन अनुराग कश्यप पर अब तक मुंबई पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया, ऐसा कहना है एक्ट्रेस पायल घोष का। ऐसे में बंगाली एक्ट्रेस ने दो ट्वीट पोस्ट किए हैं। अपने पोस्ट में एक्ट्रेस मुंबई पुलिस से सीधा सवाल करती दिख रही हैं। अपने ट्वीट में एक्ट्रेस कहती हैं कि क्या उन्हें मर जाना चाहिए? तब जाकर कोई इंवेस्टिगेशन होगी क्या?

अपने पहले पोस्ट में पायल ने लिखा- ‘इतना वक्त बीत गया है। मुंबई पुलिस ने अभी तक अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखाया है। यह एक महिला का मामला है, और हमें इस बात के लिए जागरूक होना चाहिए कि हम क्या उदाहरण दे रहे हैं समाज को।’ अगले पोस्ट में एक्ट्रेस ने कहा- ‘4 महीने बीत गए हैं इस बात को, अनुराग कश्यप के अगेन्स्ट कोई एक्शन अभी तक नहीं लिया गया। क्या मुझे मर जाना चाहिए तब जाकर इनके कदम आगे बढ़ेंगे?’

पायल के इन पोस्ट पर उनके फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे। कई लोग मुंबई पुलिस के लिए कहने लगे- उनके पास वक्त तो बहुत है लेकिन कंगना का केस बार बार खोलने का। और किसी के लिए तो वक्त है ही नहीं। एक यूजर ने कहा- ‘नो एक्शन इन मॉलेस्टेशन केस, मतलब देश की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं?’ एक ने कहा- शेमफुल इन लोगों के खिलाफ आवाज उठाई जानी चाहिए।

एक यूजर ने पायल घोष को सांत्वना देते हुए कहा- नहीं डियर पायल नहीं, ऐसा कदम कभी न उठाना आप बस अपना कर्म करती जाओ। पीसफुल रहो। जरूर रास्ता निकलेगा। तो एक ने गुस्से में कहा- मुंबई पुलिस है मैडम अभी तो रिपब्लिक टीवी के खिलाफ फेक केस बनाने में जुटी है पुलिस।

पायल ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता के खिलाफ केस दायर किया था। उन्होंने कश्यप पर अपने #MeToo के दावे में ऋचा चड्ढा और हुमा कुरैशी के नामों को घसीटकर खुद को मजबूर करने का आरोप लगाया। एक्ट्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से भी मदद मांगी थी। हालांकि अनुराग कश्यप ने पायल के इन सभी आरोपों को गलत बताया और इसे महज एक पब्लिक स्टंट करार दिया था।