टीवी का फेमस शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ दर्शकों को हंसाने का काम बखूबी करता है। शो के सभी कलाकर अपनी जबरदस्त एक्टिंग और कॉमेडी से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। शो का हर किरदार अपने आप में खास है। वहीं ‘भाबी जी घर पर हैं’ का सबसे मशहूर ‘अंगूरी भाबी’ का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आता है। शो के शुरू में शिल्पा शिंदे ने ‘अंगूरी भाबी’ का किरदार निभाया था, जिससे वो घर-घर में पॉपुलर हो गई थीं। हालांकि अब इस किरदार को शुभांगी अत्रे निभा रही हैं। लेकिन शिल्पा शिंदे को आज भी उनके फैन्स शो में मिस करते हैं।
‘अंगूरी भाभी’ यानि शिल्पा शिंदे ने भले ही शो छोड़ दिया हो लेकिन आज भी लोग उनको उसी किरदार से पहचानते हैं। शिल्पा शिंदे ने टीवी जगत में ‘भाबीजी घर पर हैं’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। उनके अब तक की कमाई की बात करें तो उन्होंने 14 करोड़ रुपये की नेट वर्थ बनाई है।
इसी के साथ शिल्पा ‘भाबीजी घर पर हैं’ सीरियल के एक एपिसोड के लिए 35,000 रुपए फीस लेती थीं। शिल्पा शिंदे बिग बॉस-11 की विनर भी रही हैं और इस शो के एक एपिसोड के लिए उन्हें करीब 6 से 7 लाख रुपये फीस दी जाती थी।
शिल्पा शिंदे शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कलाकार थीं। दर्शकों को उनका चुलबुला अंदाज खूब भाता था। शो में उनके डायलॉग ‘सही पकड़े हैं’ और ‘हाय दैया’ के लोग दीवाने थे। लेकिन मेकर्स के साथ उनकी अनबन हुई और अचानक उन्होंने शो छोड़ दिया। खबरों के मुताबिक मेकर्स और उनके बीच फीस को लेकर बहस हुई थी।
भले ही शिल्पा शिंदे की शो मेकर्स से अनबन हो लेकिन बाकी को-स्टार्स के साथ उनके रिलेशन अच्छे थे। शो में विभूति नारायण का किरदार निभाने वाले आसिफ शेख ने भी शिल्पा शिंदे और शो के दूसरे को-स्टार्स से उनके संबंध के बारे में बताया था।
शिल्पा शिंदे क्रिकेट कॉमेडी शो ‘दन दना दन’ में सुनील ग्रोवर के साथ भी काम कर चुकी हैं। साल 2018 में आईपीएल के दौरान इस शो का प्रसारण किया गया था। इस शो में क्रिकेट के कई बड़े खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था। बात दें, शिल्पा राजनीति में भी हाथ आजमा चुकी हैं। साल 2019 में वो लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की मेंबर बनीं थीं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संजय निरुपम द्वारा कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई थी।