यू तो शिल्पा शेट्टी की लव लाइफ काफी सुर्खियों में रही। अक्षय कुमार संग शिल्पा शेट्टी के लव अफेयर के किस्से आज भी काफी मशहूर हैं। लेकिन प्यार में धोखा खाने के बाद जैसे तैसे शिल्पा संभल गईं। फिर एक दिन उन्हें उनका मिस्टर परफेक्ट मिल गया शिल्पा शेट्टी बताती हैं कि उनकी राज कुंद्र से मुलाकात लंदन में हुई थी। तब राज ने उन्हें और उनकी फैमिली को इंप्रेस करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।
शिल्पा कहती हैं- ‘मैं इनसे लंदन में मिली थी। वह आए और उन्होंने मेरी मॉम के पैर छुए। इन्होंने उस वक्त मुझे और मेरी मॉम को पूरी कोशिश की।’ वहीं राज कुंद्रा बताते हैं- ‘शिल्पा बहुत होमली पर्सन हैं। एक बॉलीवुड पर्सनालिटी के भीतर घर बनाने वाली क्वॉलिटी है। उनकी ये सादगी मुझे बहुत अच्छी लगी।’
शिल्पा शेट्टी बताती हैं कि प्यार की तरफ पहला कदम बढ़ाने के लिए राज ने इनिशिएट लिया था। शिल्पा कहती हैं- ‘अब असली कहानी सुनो, हाथ धोकर नहीं नहा धो कर मेरे पीछे पड़ गए थे ये। हर दिन राज मुझे एक बैग भेजते थे, हर दिन वो बैग का कलर अलग होता था बैग सेम होता था। तो मैंने इन्हें कॉल किया और पूछा कि मैं समझ रही हूं आप क्या कर रहे हो लेकिन हर दिन आप सेम बैक अलग कलर्स में क्यों भेज रहे हो? तो ये कहते अरे यार तुम वॉव करो बस।’
View this post on Instagram
22 नवंबर 2009 को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी रचा ली थी। शिल्पा कहती हैं कि पैपराजी से दूर रहने के लिए उन्होंने मुंबई से बाहर एक दोस्त के फॉर्महाउस में शादी की थी।
उन्होंने कहा -हमने मुंबई से बाहर शादी की थी। हमने एक दोस्त के फॉमहाउस में शादी की थी। तो वहां किसी ने बताया कि अरे कोई लाइव कर रहा है बाहर से शादी का। इसके बाद उन्हें एक फुटेज मिल भी गया था जो कि टीवी चैनल्स में चल रहा था।
बता दें, शिल्पा और राज के दो बच्चे हैं- बेटा वियान कुंद्रा और बेटी शमीशा कुंद्रा। शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ मिलकर नया रेस्टोरेंट खोला है। यह रेस्टोरेंट मुंबई के वर्ली इलाके में खुला है। शिल्पा शेट्टी का ये रेस्टोरेंट 8000 स्क्वायर फीट में बना है। शिल्पा और राज अपनी लाइफ बेहद लक्जरी ढंग से जीते हैं। वहीं ये कपल सोशल मीडिया पर भी ढेर सारा फनी स्टफ फैंस के साथ शेयर करता रहता है।