बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपना नाम एडल्ड फिल्ममेकिंग में आने के बाद चेहरा छिपाकर रखते हैं। वह अतरंगी मास्क से खुद का चेहरा ढके हुए ही नजर आते हैं। लंबे समय से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। एक बार फिर राज कुंद्रा ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसके बाद वह इंटरनेट पर छा गए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को हॉट कहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसपर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

दरअसल करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘जाने जान’ के प्रीमियर पर ईशा गुप्ता शामिल हुई थीं। वह पैपराजी के सामने खड़े होकर पोज दे रही थीं, तभी राज कुंद्रा तेजी से उनके पास गए और उन्हें लगे लगा लिया। इस दौरान वह कहते दिखे,”ओह माई गॉड, यू आर सो हॉट, यू आर सो हॉट।” कोईमोई ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसपर लोग राज कुंद्रा को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी के फैंस का राज कुंद्रा का ऐसा करना और कहना पसंद नहीं आया। फैंस एक्ट्रेस को सलाह दे रहे हैं कि उन्हें अब जाग जाना चाहिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है,”हे भगवान, शिल्पा जी अब तो जाग जाइये।” वहीं कुछ लोगों ने सवाल किया है कि राज कुंद्रा हमेशा मास्क क्यों पहनकर रखते हैं?

आपको बता दें कि साल 2021 फरवरी में राज कुंद्रा कथित तौर पर पोर्न फिल्मों में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। उनपर आरोप था कि वह एक ऐसा रैकेट चलाते हैं जो अश्लील फिल्में बनाता है। तमाम महिलाओं ने राज कुंद्रा के खिलाफ गवाही भी दी थी। महिलाओं का आरोप था कि राज ने उन्हें एडल्ट फिल्मों में काम करने पर मजबूर किया है।

इसके बाद खबरें आई थीं कि शिल्पा शेट्टी अपने दोनों बच्चों को लेकर राज कुंद्रा का घर छोड़ चुकी हैं। लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी। वह अपने पति के सपोर्ट में खड़ी रहीं और उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया था। हाल ही में दोनों ने मिलकर अपने घर में गणेश जी की स्थापना की है। इस दौरान भी राज कुंद्रा मास्क और हुडी से अपना चेहरा छिपाये ही नजर आए।